काम कर के खाते हैं पर कोई काम नहीं है, राशन कार्ड नहीं है तो सस्ता राशन भी नहीं ला सकते...
ग्राम ताराडाँड़ पोस्ट जमुड़ी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश से गोलू सिंह बता रहे हैं , कि वे काम करके खाते हैं पर लॉक डाउन के कारण कोई काम नहीं है तो हमें खाने लिए राशन की बहुत दिक्कत हो रही है, राशन कार्ड नहीं है तो राशन भी नहीं मिल रहा | हम कुल तीन लोग हैं मेरे मां पिता इस दुनिया में नहीं हैं , रहने के लिए मेरे पास खुद की घर नहीं ,खेती करने के लिए जमीन नहीं एवं मजदूरी करने के लिए काम नहीं सरपंच सचिव के पास निवेदन भी किया पर किसी प्रकार की अभी तक सहायता नहीं मिल पाई है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें है प्लीज मदद करें | सम्पर्क@6266392639 [165331]
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GOLU SINGH MP SONG VICTIMS REGISTER
पालघर(मुम्बई): लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसा हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
अरविन्द विश्वकर्मा नाला सोपारा ईस्ट, वलयपाडा, संतोष भवन पालघर जिला (महाराष्ट्र) में अपने परिवार के साथ रहते है, लॉकडाउन में फंसे है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7498482071. (168402)
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: ARVIND VISHWKARMA CORONA PROBLEM PALGHAR MH SONG VICTIMS REGISTER
इंदौर : मैं नगर पालिका के 15 दिनों से चक्कर काट रहा हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करे...
अशोक विश्वकर्मा रोबोट चौराहा, रामकृष्ण बाग़ कालोनी, इंदौर में रहते है वे बता रहे है कि उनकी मजदूर आईडी मे नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया है उसके कारण उनके पैसे नहीं आये है उसके लिए वे 15 दिनों से चक्कर काट रहे है रोज आजकल-आजकल बोलकर उनको गुमराह कर रहे है उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका में पड़ी है उसे बनाकर कम्पलीट नहीं कर रहे है | मेरे पास राशन भी नहीं है खाने की समस्या हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि उनको राशन दिलवाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@ 8103579922. नगर पालिका अधिकारी अशोक@9926302302. (169140)
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: ASHOK VISHWKARMA CORONA PROBLEM INDORE MP SONG VICTIMS REGISTER
हम दोनों ब्लाइंड हैं, काम बंद है, राशन और रेंट देने के लिए भी दिक्कत हो रही है...सहायता करें
संजय कुमार बक्शी नत्थूपुरा, सैनी स्टेशनरी के पास, गली नंबर 6 ,प्रेमनगर , बुराड़ी , दिल्ली 110084 में रहते हैं वे कह रहे हैं हम दोनों पति पत्नी ब्लाइंड हैं लॉकडाउन के कारण काम बंद है अगरबत्ती बनाकर बेचने का काम करते हैं इस वजह से राशन की बहुत परेशानी है सिलिन्डर गेस और रेंट देने के लिए भी दिक्कत हो रही है सहयोग के लिए मैं आशा करता हूँ कृपया हमारी परिस्थिति को समझते हुए राशन और आर्धिक सहायता करें | मेरा मोबाइल नंबर @7703831850 है| (169102) NM
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BAKSHI DELHI BLIND CORONA PROBLEM SANJAY KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
मोदी ने पैसा सबके खाते में डलवाया है मेरे खाते में नहीं आया, मेरे पैसे डलवाने को मदद करें...
साथियों मेरा नाम मूलवती यादव है, मैं ग्राम समनापुर पोस्ट चन्द्राणी, ब्लॉक समनापुर, जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश) की रहने वाली हूँ, हमारे यहां एक समस्या है मैं बैजंती यादव दीदी से बात कराना चाहती हूँ वे कह रही हैं कि मोदी ने पैसा सबके खाते में डलवाया है मेरे खाते में नहीं आया है मेरे पैसे डलवाने को मदद करें मेरा स्टेट बैंक अकाउंट नंबर 32874550463 है और मेरा फोन नंबर@7693979783 है | मूलवती यादव@ 7611139517. (169046) NM
