हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं...देशभक्ति गीत
ग्राम-कोचवाही, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनवती दुग्गा साथ में गिरजा मंडावी एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं-
बेला गुलाब जूही चम्पा चमेली-
प्यारे-प्यारे फूल गूंथे माला में एक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं...
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: GIRJA MANDAVI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
10 दिसंबर वीर नारायण शहादत दिवस-
सोनाखान का प्राचीन नाम सिंघगढ़ था। जहां पर वीर नारायण सिंह का जन्म हुआ| कुर्रूपाट डोंगरी में युवराज नारायण सिंह के वीरगाथा का जिन्दा इतिहास दफन है। युवराज नारायण सिंह के पास एक घोड़ा था जो कि स्वामीभक्त था। वे घोड़े पर सवार होकर अपने रियासत का भ्रमण किया करत थे। भ्रमण के दौरान एक बार युवराज को किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि सोनाखान क्षेत्र में एक नरभक्षी शेर कुछ दिनों से आतंक मचा रहा है जिसके चलते प्रजा भयभीत है। प्रजा की सेवा करने में तत्पर नारायण सिंह ने तत्काल तलवार हाथ में लिए नरभक्षी शेर की ओर दौड़ पड़े और कुछ ही पल में शेर को ढेर कर दिये| इस प्रकार से वीर नारायण सिंह ने शेर का काम तमाम कर भयभीत प्रजा को नि:शंक बनाया। प्रजा हितैषी का एक अन्य उदाहरण सन् 1856 में पड़ा अकाल है जिसमें नारायण सिंह ने हजारों किसानों को साथ लेकर कसडोल के जमाखोरों के गोदामों पर धावा बोलकर सारे अनाज लूट लिए व दाने-दाने को तरस रहे अपने प्रजा में बांट दिए। इस घटना की शिकायत अंग्रेजो से की गई। उसके बाद छलपूर्वक उन्हें बंदी बना लिया। 10 दिसम्बर 1857 को रायपुर के चौराहे वर्तमान में जयस्तंभ चौक पर बांधकर वीरनारायण सिंह को फांसी दी गई। बाद में उनके शव को तोप से उड़ा दिया गया और इस तरह से भारत के एक सच्चे देशभक्त की जीवनलीला समाप्त हो गई।
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पैर में सूजन आने पर लेप बनाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सील पाँव या हांथी पाव या पैर में सूजन आने पर लेप बनाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, विधारा की जड़ 100 ग्राम लेकर दरदरा पीस लें, नीम का तेल 250 ग्राम, गंधक 50 ग्राम सभी को लेकर मिला लें और लोसन जैसा बना लें| उसके बाद सूजन वाले पैर में लगाकर कपडा बांध लें, आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio (Bluetooth) in Gondi Language from Narayanpur : 9th Dec 2019...
Today Ranjeet Mandavi is presenting Bultoo Radio in gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: BULTOO RADIO NARAYANPUR CG RANJEET MANDAVI
Bultoo Radio (Bluetooth) in Gondi Language from Narayanpur : 4th Dec 2019...
Today Ranjeet Mandavi is presenting Bultoo Radio in Gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
