स्वच्छ भारत अभियान के तहत बन रहे शौचालय तेज हवा में ही टूट जा रहे है बरसात में क्या होगा...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि देवरी और पकनी गांव में सरकार द्वारा शौचालय का निर्माण हो रहा है जिसका ठेका दिया गया है पर अधिकारी घर के लोगों से ही काम करवा रहे हैं और घटिया सामग्री से निर्माण होने के कारण अभी तेज़ हवा के कारण कई शौचालय टूट चुके है तो उनका कहना है कि बारिश में तो पूरा ध्वस्त ही हो जायेगा, अच्छे से खुदाई और ईट की जोड़ाई न होने के कारण ये हो रहा है, निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी ही इसके लिए जिम्मेदार है, अत:सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है कि दिए हुए नम्बरों में फोन कर दबाव बनायें एस.डी.एम.@09424166557, सरपंच@7772511742 जिससे स्थिति सुधर सके.पोया@9644545195
Posted on: Apr 26, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
गजब दुःख पायो रे भैया, बढा के परिवार गजब दुःख पायो...गीत
ग्राम-लोढ़ी, पोस्ट-लोढ़ी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से रोहित पनिका छोटे परिवार को प्रोत्साहित करता एक गीत सुना रहे हैं :
गजब दुःख पायो रे भैया-
बढा के परिवार गजब दुःख पायो –
छुटकु के बीस दिन बंद है पढाई-
बडकू के मुड़ पिराय,टोरिया के कान पकय-
छोटकु ला बोले दादा लान दे मिठाई-
बडकू ला बोले दादा लान दे दवाई...
Posted on: Apr 26, 2017. Tags: ROHIT PANIKA SONG VICTIMS REGISTER
जागो जागो रे आदिवासी, सरकार कर की छीना हमर हक़ अधिकार...गीत
कैलाश सिंह पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से एक गीत सुना रहे है:
जागो जागो रे, आदिवासी मोर-
सरकार कर की छीना हमर हक़ अधिकार-
जाग रे हमर आदिवासी भाई, सरकारी हमर हक़ अधिकार लहान छीना-
जागा, जागा रे आदिवासी भाई, अधिकार हमर लहान अपनावा-
कुर्सी पर बैठल अधिकारी, देखन भर नही आवे-
कुर्सी पर बैठल अधिकारी, देखन भर नही आवे, बाथरूम हवा महन गिर जाए-
जागो जागो रे, आदिवासी मौर, अपन अधिकार ला पहचाना...
Posted on: Apr 25, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
गले में और कितने लटकाएँ कंकाल, हम हैं तमिलनाडु के किसान...कविता-
मालीघाट ,मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सरला माहेश्वरी की कविता सुना रहे है:
हम हैं तमिलनाडु के किसान-
गले में और कितने-
लटकाएँ कंकाल-
और कितने दिन-
अधनंगे, नंगे-
धरती को बना थाली-
पेट को रखें ख़ाली-
कितने दिन मुँह में दबाएँ-
चूहे और घास-
बन जाए लाश-
अपने ही पेशाब से बुझाएँ प्यास-
तब तुम मानोगे-
हम हैवान-
काले भूत नहीं-
पहनें हैं खेतों में जली-
अपनी ही खाल-
बदहाल-
जीवित इंसान-
तमिलनाडु के किसान-
अभी कहाँ निकला कोई हल-
अभी कहाँ खाया-
हमने अपना मल-
कितनी हदें हैं-
तुम्हारी बेशर्मी की-
अभी देखना बाकी है वे पल...
Posted on: Apr 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे घर में 3 दृष्टिबाधित सदस्य हैं, हमें सड़क पार कर पानी लेने जाना होता है कृपया मदद करें...
ग्राम-गढ़, पोस्ट-गढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अर्जुन गुप्ता बता रहे हैं कि उनके घर में तीन दृष्टिबाधित सदस्य है और उनके घर में पानी की कोई भी सुविधा उपलब्ध नही है जिस कारण उन्हें पानी लेने के लिए रोड पार कर जाना पड़ता है जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, उनकी मांग है सड़क पार करके नही जाना पड़े इसलिए घर की तरफ ही पीने के पानी की व्यवस्था करे, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर महोदय के पास आवेदन भी किया था और कलेक्टर से बात भी हुई आज 3 साल बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला अत:सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है कि आप इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाऐ ताकि समस्या का समधान हो सके- जिला कलेक्टर@9425903973. अर्जुन गुप्ता@9522564454

