मातृ देवो भव : माताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मदर्स डे 1908 से मनाया जा रहा है...
मातृ देवो भव : मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार मातृत्व दिवस पर बात कर रहे है वह बता रहे है कि माँ का क़र्ज़ कभी भी संतान नही चुका सकती है, इस दिवस से जुड़े पहलुओं पर बताने चाहते है, छात्रा केथरीन द्वारा शोध करते हुए एक माँ ऐना के बारे में जाना कि अपनी माँ के त्यागपूर्ण जीवन को अहसास बनाए रखने के लिए ऐना ने मदर्स डे मनाने की अवधारणा को जन्म दिया उन्होंने गवर्नर आदि कई प्रमुखों को पत्र लिखा कि माताएं अपने बच्चों को जन्म देते समय जो कष्ट झेलती है, उन्हें सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए प्रयतनशील रहती है और उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए मदर्स डे मनाना चाहिए | सुनील@9308571702
Posted on: May 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
अमवाँ महुअवा के झूमे डलिया...झूमर विवाह गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार, झूमर विवाह गीत सुना रहे हैं :
अमवाँ महुअवा के झूमे डलिया-
तनी ताक न बलम वा हमार ओरिया-
अमवा मोजर गईले महुआ कोचाई गईले-
रसवा से भरी गईले फूल डरिया-
तनी ताक न बलमुआ हमार ओरिया-
महुआ बिनन हम गईली महुआ बगिया-
रहिया जे छेकले देवर पपिया-
तनी ताक न बलमुआ हमार ओरिया-
कोयली के बोली सुनी मन बऊराई गईले-
नाही अईले हमरो बलम रसिया-
तनी ताक न बलमुआ हमार ओरिया...
Posted on: May 14, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
चला गौरी तोहका, बजरिया घुमाय दे...बघेली गीत
ग्राम-पाली, पोस्ट-जामुह, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार द्विवेदी बघेलखंडी भाषा में एक गीत सुना रहे है :
चला गौरी तोहका, बजरिया घुमाय दे-
घुमत बनिना तो, घुमत बताई दे-
हार बनवाई दे, चेन दिलवाई दे-
पहिनत बनिना तो, पहिन के बताई दे-
चला गौरी तोहका, बजरिया घुमाय दे-
होटल देखाई दे, बजरिया घुमाय दे-
चुनरी देवाई दे, साड़ी देवाई दे...
Posted on: May 14, 2017. Tags: SHIVKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
ये खवाहूँ रे बड़ादेव दोना-दोना महुआ लाटा...पारंपरिक गीत
ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (म.प्र.) से नरेश सिंह छत्तीसगढ़ी भाषा में एक पारम्परिक गीत सुना रहे हैं :
ये खवाहूँ रे बड़ा देव दोना-दोना महुआ लाटा-
भक्ति मोर ले-ले शक्ति तोर दे-दे हाथों मैंहौं छाटा-
मादर,टिमकी,गोदमा बड़ादेव नगारा बजाहौं – झुमर-झुमर,उचट-उचट बड़ादेव नाचा दिखाहौं-
दिखाऊ रे बड़ादेव कोया कोय्तूरण के नाचा-
सुआ,करमा,ददरिया बड़ादेव रीना सुनाहौं-
सरसेट्टी,लहकी,उचट्टा बड़ादेव में गाना सुनाहौं – कोया मुरीद में बड़ादेव नावला जगा दे मोर-
ज्ञान-बुद्धि के पिटारा ले बड़ादेव मन्त्र ला दे-दे तोर-
ये बनाहूँ रे बड़ादेव कोया कोयांतूरण के गाथा-
ये खवाहूँ रे बड़ादेव दोना-दोना महुआ लाटा...
Posted on: May 14, 2017. Tags: NARESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : एड्स (एच आई वी) बीमारी की जानकारी -
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे एड्स रोग और एच.आई.वी बीमारी के बारे में जानकरी दे रही है. कुदरत ने हमे रोगों से लड़ने के लिए एक प्रतिरोधक क्षमता दी हैं जैसे जब हमारे शरीर से खून का स्त्राव होने लगता है तो यह तुरंत पहुच कर उस रक्त के स्त्राव को बंद कर देती है लेकिन यदि किसी को एड्स है तो रक्त स्त्राव बंद होना मुश्किल हो जाता है क्योकि एड्स नामक रोग में ऐसा विषाणु होता है जो हमारे शरीर में उपस्थित प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट करता है. यह अधिकतर गलत यौन सम्बन्ध, H.I.V. ग्रसित मरीज का इंजेक्शन किसी अन्य व्यक्ति के लगा देने पर, चुम्बन से बहने वाले लार आदि से फैलता है इसलिए हमें असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने से बचना चाहिए। माला धुर्वे@8719877544
