राशन के चावल में कंकड़ से ग्रामीण परेशान पर शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर कभी लगता नहीं...

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भीमसेन मरकाम बता रहे हैं कि राशन के चावल में काफी मिलावट की जा रही है उसमें कंकड़ के अलावा अन्य अखाद्य पदार्थ भी मिलाकर ग्रामीण गरीबो को दिया जाता हैं जिससे वो परेशान हैं. सरकार ने एक टोल फ्री नंबर दिया है जिससे आप शिकायत कर सकते हैं लेकिन कितनी बार भी यह फोन लगाया जाए नंबर नहीं लगता है. वे कह रहे हैं इससे यही साबित होता है कि यह सरकार की मिलीभगत है. हम तो ठीक धान सरकार को देते हैं कंकड़ कहाँ से आ जाता है? वे आरोप लगा रहे हैं कि इस सरकार ने तीन पंचवर्षीय कार्यकाल में दारू की भट्टी ही बनवाई है जिसमे ग्रामीणों की जिन्दगी ही बर्बाद हो रही है |भीमसेन मरकाम@9575248234

Posted on: May 15, 2017. Tags: BHEEMSEN MARKAAM SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टिबाधित लोगों को भी सड़क पार दूर पानी लेने जाना पड़ता है, पानी की बहुत अधिक दिक्कत है...

ग्राम-गढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दृष्टिबाधित अर्जुन गुप्ता बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की बड़ी समस्या है. यहाँ की आबादी 250-300 है और ये सभी ग्रामीण दूर पानी लेने जाते हैं यहाँ पर एक सड़क है जिसमे दूसरी ओर पाइप लाइन है जिससे पानी लेने जाने में और दिक्कते होती है खासतौर पर दृष्टिबाधित ल्प्गों को क्योकि ये हाईवे सड़क है इसलिए इसके लिए सरपंच तथा जिलाधिकारी को आवेदन भी दिया गया लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं हुयी है पी.एच.ई. विभाग वाले अधिकारी के सामने हाँ-हाँ कहते हैं और फिर देखने तक नहीं आते है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. सरपंच@9644536699, जिलाधिकारी@9425903973. अर्जुन गुप्ता@9479427964.

Posted on: May 15, 2017. Tags: ARJUN GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...देवी गीत -

ग्राम-पालीघाट, पोस्ट-पड़ेगाँव, जिला-रायग़ढ (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार चौधरी एक देवी गीत सुना रहे है :
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है-
पूछते तेरे वत रानी माँ में दरबार लगाया है-
चलो बुलावा आया है, माता बुलाया है, जय मातादी-
सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मरो का-
रस्ता देख रही है माता, अपनी आँख के तारों का-
मस्त हवाओं का झोका, यह संदेसा लाया है-
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...

Posted on: May 15, 2017. Tags: RAMESH KUMAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : डायरिया या दस्त का घरेलू उपचार -

ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम जानकारी दे रहे हैं कि वर्षा ऋतु में तालाब, नदी व कुओं का पानी गन्दा हो जाता है जिसे छानकर पीना चाहिए अन्यथा गन्दा पानी पीने से डायरिया या दस्त शुरू हो जाते हैं यदि दस्त हो जाए तो जंगल में पाई जाने वाली बेलकार जड़ी जिसकी पत्तियां हरी एवं गोल होती है. बेलाकार जड़ी को पाढन जड़ भी बोलते है | उसके जड़ को खोदकर निकाल ले और उसकी जड़ी 10 से 15 इंच लम्बी होती है उस जड़ को निकालकर धोले, धोने के पश्चात् उस जड़ को रोजाना खाली पेट जब तक दस्त ठीक न हो जाये तब तक खाए | उसकी जड़ कडवी होती है | उसके जड़ को खाने से डायरिया या दस्त ठीक हो जाता है | मरकाम@9479003194

Posted on: May 15, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARAKAM SONG VICTIMS REGISTER

1965 तक 1 लाख 10 हजार प्रकार में से आज देश में धान की 3-4 हज़ार प्रजातियां ही बची हैं...

मंडला (मध्यप्रदेश) से जगदीश बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा से बोल रहे हैं यह यात्रा ५५ दिवसीय है और मध्यप्रदेश के ३५ जिलो में जाएगी। यात्रा का मकसद पारम्परिक बीजो को बचाना है उनके साथी बाबूलाल दहिया बता रहे हैं कि १९६५ तक देश में १ लाख १० हजार धान के बीजो के प्रकार थे उसमे से अभी देश में मात्र ३ से ४ हजार किस्मे ही बची है अगर इन्हें जल्द ही नही बचाया गया तो कुछ सालों में यह भी खत्म हो जाएगी. इस यात्रा का मकसद यही है कि जो देसी बीज बचे है उन्हें बचाया जाए जैसे लाल धान, कोदो, कुटकी, सवा, रागी, धान, कंगनी, कुटकी, मकई, ज्वार, बाजरा. बाबूलाल दहिया जी ने एक सौ दस किस्म की धान बचाकर रखी है, इस काम को आगे बढ़ाने की ज़रुरत है जगदीश@7697448583

Posted on: May 14, 2017. Tags: JAGDISH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »