पुणे : मेरे पति के मार्केटिंग का काम बंद हो गया है, राशन की समस्या हो रही है, मदद की अपील...

नलिनी अमित कांदले लोहगाँव राजीव गाँधी नगर लेन नम्बर 17 पुणे में अपने परिवार के साथी रहती है, बोल रही है कि 3 महीने से लॉकडाउन के कारण उनके पति का काम बंद हो गया है वे मार्केटिंग का काम करते थे वो बंद है घर में रह रहे है | जितना राशन उनके पास था उससे जैसे तैसे समय निकाला लेकीन अब खाने पीने की समस्या हो रही है और वे डायबीटीज के पेशेंट है, उनके पास पैसे नहीं होने के कारण दवाई भी नहीं खरीद पा रही है | इसलिए साथी के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि समबन्धित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7769096972. (169216)

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NALINI AMIT KANDLE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

Bhamragad(Gadchiroli) Bultoo(Bluetooth) Radio in Madia: 5th June 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल केवट और रजोंतीन मंडावी | इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बता रहें है उनके बारे में बताते हुये जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है, इसमे लोग गीत गा रहे हैं इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर भी डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: BULTOO GONDI KANHAIYALAL KEWAT MADIA MANDAVI RADIO RAJONTIN

नोएडा : मैं कम्पनी में सफाई कर्मचारी हूँ लॉकडाउन में कम्पनी बंद है, खाने की समस्या हो रही है...

जोगिन्दर शाहजहाँपुर बदायु उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, अभी वे वाजिदपुर सेक्टर 135 गौतम बुद्ध नगर नोएडा में अपने परिवार के साथ रहते है, उनके 3 बच्चे है और उनकी पत्नी है, वे कम्पनी में सफाई कर्मचारी थे लेकिन लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद हो गई है, राशन नहीं है, खाने पीने की समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9667758067. (169222)

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JOGINDAR NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

दोनों आँखों से दृष्टिबाधित हूँ शादीशुदा हूँ लॉकडाउन में बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...

मोहब्बत सिंह कंवर ग्राम पंचायत-मदनपुर, विकासखंड-पाली, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) 495445  से बता रहे है कि वे दोनों आँखों से दृष्टिबाधित है, उनका एक परिवार भी है लॉकडाउन के दौरान खाने पीने और पैसो की बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि कुछ राशि कहीं से मिल जाए तो इस समय में परिवार सहित जीवन यापन करने में बहुत मदद होगी : संपर्क नम्बर@7693937374. (168255)

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KORBA CG MOHABBAT SINGH KANWAR SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो को 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-कनईसांगवा, जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ रवि कुमार, मंगल सिंह, माखन सिंह हैं अभी वे लोग विधायक निवास में है बता रहे है कि कूप निर्माण में काम किये थे जो कि 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया गया है | उसकी शिकायत उन्होंने जिला में, जनपद में, विधायक के पास किये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ है और निजी स्वार्थ के लिए रोजगार सहायक ने स्टाप डेम को तोड़ दिए और रोजगार सहायक के द्वारा ही 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया गया है |  उसकी जांच की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके इसकी जांच करवाई जाए : जिला कलेक्टर@6266562658, जिला CEO.@9977538625, सांसद@9868180495, विधायक नम्बर@9424383999,  संपर्क नम्बर@9340155810, 9424399043.

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: DINDORI MP MANGAL SINGH RAVI KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »