जो किसी के काम आ जाये उसे इंसान कहते हैं...प्रेरणा गीत -
ग्राम-पाली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार द्विवेदी एक गीत सुना रहे हैं :
जो किसी के काम आ जाये उसे इंसान कहते हैं-
जो पराये दर्द अपनाये उसे इंसान कहते हैं-
जो गिरकर भी सभर जाए उसे इंसान कहते हैं-
जो झूठ से भी बच जाए उसे इंसान कहते हैं-
जो हम दिव्यांगो, दृष्टिबाधितों को अपनाए उसे इंसान कहते हैं-
घृणा मत करो मन में हम भी एक इंसान कहलाते हैं-
जो किसी के काम आ जाये उसे इंसान कहते हैं...
Posted on: May 19, 2017. Tags: SHIV KUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
बिन मोती इमली को डार दुलहा नवे-नवे डार...विवाह गीत -
ग्राम-सलेयाकला, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से सविता धुर्वे विवाह के समय गाया जाने वाला गीत सुना रही है :
बिन मोती इमली को डार दुलहा नवे-नवे डार-
तोरे पापा सुमिरत जाए दुलहा सुमिरत जाए-
तोरे आजा सुमिरत जाए दुलहा सुमिरत जाए-
तोरे काका सुमिरत जाए दुलहा सुमिरत जाए-
तोरे मामा सुमिरत जाए दुलहा सुमिरत जाए-
बिन मोती इमली को डार दुलहा नवे-नवे डार...
Posted on: May 19, 2017. Tags: SAVITA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बिच्छु काटने पर कोरया जड़ी से उपचार -
हमारे आसपास ऐसी बहुत सी जड़ी बूटियां हैं जिनसे हम खुद अपना इलाज कर सकते हैं बता रहे हैं भगतपारा ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी। वे आज हमें बिच्छु के काटने का इलाज बता रहे हैं, जब किसी भी व्यक्ति को बिच्छु डंक मारता है तो वो उस जहर से बेचैन हो जाता है उस दर्द से बेहाल हो जाता है इसके लिए जंगल में पायी जाने वाली औषधि, कोरया जिसके फूल सफ़ेद, फल रोयेदार होते हैं इस जड़ी को लाकर जिस भी व्यक्ति को बिच्छु ने डंक मारा है उसको खाने को दे तथा उसके रस को निगल जाए आधे घंटे बाद ही बिच्छु का जहर उतर जाता है यह एक सफल प्रयोग है जो मैंने किया है | रूपलाल मरावी@7089415537
Posted on: May 18, 2017. Tags: ROOPLAL MARAWI SONG VICTIMS REGISTER
डार-डार खोज डारयों पात-पात खोज डारयों...भक्ति गीत -
ग्राम-कपरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बल्मीरा बाई एक भक्ति गीत सुना रही है:
डार-डार खोज डारयों पात-पात खोज डारयों-
अरे भरतारी लुक भगवान खोजे मा राम नहीं मिले न-
अरे बईठे कदम्ब की छइयां-
डार-डार खोज डारयों पात-पात खोज डारयों...
Posted on: May 18, 2017. Tags: BALAMEERA BAI SONG VICTIMS REGISTER
भील आदिवासी गांव में हैंडपंप नहीं, नाले का गंदा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे, कृपया मदद करें...
ग्राम-बडदला, तहसील-अलीराजपुर, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चोगंड बता रहे है कि ग्राम बडदला में 8 भील आदिवासी परिवार रहते हैं जहां पीने के पानी की बहुत समस्या है ग्रामीण नाले का पानी पीने को मजबूर है और बीमार पड़ रहे हैं. ग्रामीण अंतर सिंह अपनी भीली भाषा में बता रहे है कि नाले का गंदा पानी पीने से गाँव के लोग बीमार होते है लेकिन दूसरा कोई विकल्प नही है, ग्रामीणों की मांग है कि हैंडपम्प लगवाया जाए ताकि पानी का समस्या का समाधान हो सके लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया अधिकारी@7354055388 को फोन कर दबाव डालें. भुवन@9753324940.
