नशा एक परिवार ही नही पूरे मानव समाज को धीरे धीरे बर्बाद कर रहा है, हमें मिलकर इसे हटाना है ...
ग्राम-सिंहपुर ,तहसील-पंडरिया, जिला-कवीरधाम (छत्तीसगढ़) से भीमसेन मरकाम बता रहे हैं,कि शराब पूरे घर समाज के लिए अभिशाप है ये अपने आस पडोस की घटनाओं को देखते हुए बता रहे हैं कि लोगो के घर में खाने को अन्न नही है,परिवार परेशान है, इनको कैसे सुधारा जाए, अभी हाल फ़िलहाल की घटना बता रहे है कि एक दिन ट्रक पलट गया था, जिसका कारण वाहन चालक का शराब पीना ही था इसीतरह कि कई घटनाएं शराब पीने से घट रही है, पुरुष शराब पीकर घर में महिलाओं के साथ मार पिटाई करते है, शराब हमारे समाज में महामारी की तरह है जो पूरे समाज में फैली है इसके लिए सरकार नशा मुक्त अभियान भी चला रही है वह काफी नही है हम सभी को मिलकर इस कार्य को सफल बनाना है. मरकाम@9575248234
Posted on: May 04, 2017. Tags: BHEEMSEN MARKAAM SONG VICTIMS REGISTER
कृष्ण का जन्म हुआ नन्द के घराने मे, नाम बदनाम हुआ दूध दही खाने में...गीत
ग्राम-रक्शा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपूर (मध्यप्रदेश) से चमेली सिंह एक भक्ति गीत सुना रही रही हैं:
कृष्ण का जन्म हुवा नन्द के घराने में-
नाम बदनाम हुवा दूध दही खाने में-
काहे से बनी मटकी कहे से वो भराई है-
केकर लाल है जो तोड़ के गिराई है-
मिटटी से बनी मटकी माखन से वो भराई है-
यसोदा का लाल है जो तोड़ के गिराई है...
Posted on: May 04, 2017. Tags: CHAMELI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
खत-खाता पैसा जोड़े मांहग दियो कारे, केतनो करब काम पेट नहीं भरे मोर संगी रे...गीत
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी खेतिहर मजदूरों को लेकर सरगुजिहा भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
खत-खाता पैसा जोड़े मांहग दियो कारे-
केतनो करब काम पेट नहीं भरे
मोर संगी रे-
मोर भैया रे-
जुछा घर केतका जोड़े करे-
बहु के दाई कहे चाउर नहीं का घरे...
Posted on: May 04, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio from Panna MP in Bundelkhandi : 4th May 2017...
Today Kamta Prasad Lodhi and Ashok are presenting a Bultoo Radio Program in Bundelkhandi language from Bundelkhand region (from district Panna MP) in this latest edition of Bultoo radio. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 04, 2017. Tags: KAMTA PRASAD ASHOK PANNA SONG VICTIMS REGISTER
मैं अंधा एमए पास बेकार हूँ, सरकार की विकलांगों के लिए आरक्षित खाली पद क्यों नहीं भरे जा रहे...
ग्राम-पाली, पोस्ट-जामहू,त हसील-सिरमौर, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से शिव कुमार द्विवेदी बता रहे है कि मुझे दोनों आँखों से दिखाई नही देता है M.A पास हूँ फ़िलहाल बेरोजगार हूँ कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट चुका हूँ संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम भी आवदेन दिया है लेकिन अभी तक कोई रोज़गार नही मिला है कलेक्टर के पास जाते है तो वह कहते है व्यापार करो कुछ लेकिन मै कहना चाहता हूँ कि जो आरक्षित पद खाली है उन पर नियुक्ति क्यों नही कर रहे है, सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये-कलेक्टर@9425903973, कमिश्नर@9425088190,मुख्यमंत्री@9425029827. शिव@9203767814.
