हमारे सरपंच कोई काम नहीं करते, कृपया उनसे बात करें और कलेक्टर साहब से भी शिकायत करें...
ग्राम-मंगडौर, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामबली साहू गाँव के सरपंच पर आरोप लगा रहे है कि वे गाँव में विकास कार्य नही कराते है चाहे वह सीसी रोड हो या फिर हैंडपंप जो कई दिनों से बंद पड़े रहते हैं लेकिन वे इस ओर बार-बार बोलने पर भी ध्यान नहीं देते, शौचालय निर्माण का पैसा ग्रामीणों के खाते में आ गया है लेकिन सरपंच द्वारा लोगो के जो जरुरी कागजात है वो जमा नही कर रहे है इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि आप ग्राम पंचायत सरपंच को एवं जिला कलेक्टर को फ़ोन लगाकर दबाव बनाएँ ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण हो सके...सरपंच@8349223842, कलेक्टर@9425903973. ग्रामीण रामबली साहू@9685946977.
Posted on: May 08, 2017. Tags: RAMBALI SAHU SONG VICTIMS REGISTER
ध्यान लगाकर सुने सब भाई, घर आँगन में रखे सफाई...कविता -
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चांदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है :
ध्यान लगाकर सुने सब भाई, घर आँगन में रखे सफाई-
बुनियाद है चट्टान है, मीनार है औरत-
हर मुल्क की तहजीब का आधार है औरत-
औरत ही रचित संसार, उसे मिले पूरा अधिकार...
Posted on: May 08, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे घर में 5 में 4 बीमार, ब्लॉक के अस्पताल में डाक्टर नहीं मिलते 50 किमी जिला जाना पड़ता है...
ग्राम,पोस्ट, थाना-ग़ढ, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेन्द्र गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गाँव में कोई सरकारी अस्पताल नही है इसीलिए ५० किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिसके कारण ग्रामीणों को आर्थिक व समय का नुकसान होता है, उनके परिवार में ५ सदस्य है जिनमे ३ नेत्रहीन और एक टीबी से पीड़ित है, १० किलोमीटर दूर ब्लॉक गंगेव में अस्पताल है पर वहां एक्सरे डिपार्टमेंट में कोई डॉक्टर नही होते है जिसके चलते जिला मुख्यालय जाना पड़ता है इस संदर्भ में पिछले हप्ते कलेक्टर से बात भी हुई है लेकिन अभी तक व्यवस्था में कोई बदलाव नही है, आप सब श्रोता जो सीजीनेट सुनते है उनसे उनुरोध है फोन कर दबाव बनाए...कलेक्टर@9425903973, ग्रामीण राजेन्द्र गुप्ता@9522564454.
Posted on: May 08, 2017. Tags: Rajendra Gupta SONG VICTIMS REGISTER
नेत्रहीन छात्र एक साल से चक्कर लगा रहा पर छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल रहा, कृपया मदद करें...
ग्राम-भेडाघाट, जिला-जबलपुर, (म.प्र.) से सतीश स्वयं दृष्टिबाधित हैं और आज अपने नेत्रहीन साथी उमाकांत की समस्या बता रहे हैं कि इन्हें राजसंघ कल्याण संस्थान विद्यालय के छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण इन्हें आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन्होने कई बार जिलाधिकारी तथा विद्यालय को आवेदन दिया लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं हुई. वे पिछले एक साल से उन्हें टालने के लिए आश्वासन ही दे रहे हैं. आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप जिलाधिकारी कार्यालय@07612624350 में फोन कर उनसे अनुरोध करें कि वे कृपया एक नेत्रहीन छात्र की मदद करें. उमाकांत-9977920016. सतीश@7067396350
Posted on: May 08, 2017. Tags: SATISH JABALPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our subsidised ration started 15 days after reporting on CGnet...
प्रखंड-निराल, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) से सामाजिक कार्यकर्ता जहूर अंसारी बता रहे है कि इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया था जिसमे लोगो ने बताया था कि उनको (P.D.S.) उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं दिया जा रहा था. दुकानदार कह रहा था कि आपका अंगूठा काम नहीं कर रहा है तो कहीं मशीन काम नहीं कर रहा है इस तरह से लोगो को राशन से वंचित कर रहा था तो सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड होने के 15-20 दिनों बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी दुकान गए और जितने लोगो की शिकायत थी उन सब लोगो को 2-2 महीनो का राशन दे दिया गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने अधिकारियों पर फोन करके दबाव डाला। अंसारी@8809058395
