ये धरती, ये जंगल, ये नदियां, ये पेड़ों के झुरमुट...प्रकृति कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
ये धरती, ये जंगल, ये नदियां, ये पेड़ो के झुरमुट-
इनके आगोश में रहकर मिलता स्वर्ग का सुख-
इनकी रक्षा करें, ये हमारे रक्षक-
इनको कर लो थोडा नमन...
Posted on: May 24, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
मेरा बन्ना आयो रे शीशे की मोटर कार से...बघेली बन्ना गीत -
जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से फूल कुमारी तिवारी बघेलखंडी भाषा में एक बन्ना गीत सुना रही हैं यह गीत विवाह के समय गाया जाता है :
मेरा बन्ना आयो रे शीशे की मोटर कार से-
बीच बजरिया में मिल गई बन्नी कहाँ चली तू गोरी-
मै मिलने आयी रे पापा की चोरी-चोरी-
बीच बजरिया में मिल बन्नी कहाँ चली तू गोरी-
मै मिलने आयी रे चाचा की चोरी-चोरी-
बीच बजरिया में मिल बन्नी कहाँ चली...
Posted on: May 24, 2017. Tags: PHOOL KUMARI TIWARI SONG VICTIMS REGISTER
भेड़िया आया, भेड़िया आया: मूर्ख गडरिया की कहानी...
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे एक पंचतंत्र की कहानी सुना रही हैं- एक गडरिया था जिसका नाम सोहन था वो भेड़ चराता था एक दिन उसको मजाक सूझा वह जोर से चिल्लाया भेड़िया आया, भेड़िया आया.. सभी किसान भाग कर आये लेकिन वहां कोई भेड़िया नहीं था, किसानों ने पूछा- कहाँ है भेड़िया ,गडरिया ने कहा- मैं मजाक कर रहा था, सभी किसान चले गये, फिर एक दिन ऐसे ही और किया फिर किसान आये और चले गए, लेकिन एक दिन पुनः गडरिया ने चिल्लाया कि भेड़िया आया, भेड़िया लेकिन कोई भी उसके पास नहीं आया और भेड़िया एक भेड़ को उठा ले गया तब उसने कहा कि यदि मैंने झूठ नहीं बोला होता तो आज मेरी भेड़ को भेड़िया नहीं ले जाता | माला धुर्वे@8719877544
Posted on: May 24, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
हो हो हो हाय खेती करना हैं यार...किसानी करमा गीत -
ब्लाक-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास एक करमा गीत गा रही है जो खेती -किसानी पर आधारित है :
हो हो हो हाय खेती करना हैं यार-
वन भूमि के खाली जमीन में खेती करना हैं रे-
हा हा हाय खेती करना यार-
वन भूमि के खाली जमीन में खेती करना हैं रे-
बाँध बनायेंन नागर जोतेंन और बोयेन धान भैया और बोयेन धान-
भाई-बहन सब भूखे मरन.बचाबच प्राण खेती करना हैं यार-
वन- भूमि के खाली जमीन में खेती करना हैं रे-
नाकेदार पुलिस आवे धरके बन्दुक हाथ,भैया धरके बन्दुक हाथ-
दाई-बहिनी रगड़ा देवाय भागीं बचाके जान,खेती करना हैं यार-
हो हो हो हाय खेती करना हैं यार...
Posted on: May 24, 2017. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our handpump got repaired, We now getting water, Very happy...
अभी हमारे गाँव में बहुत अच्छा पानी आ रहा है कल हमारा नलकूप बन गया है हम सभी गाँव वाले बहुत ही खुश हैं और सभी अधिकारी और खासतौर पर सीजीनेट के सुनने वाले उन सभी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस भीषण गर्मी में हम आदिवासी ग्रामवासियों की मदद की कह रहे हैं ग्राम-देवरी, पोस्ट व थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया। वे बता रहे है कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में नलकूप ख़राब था और पानी नहीं आ रहा था तो इन्होने में 14-04-2017 को इस समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से इनके गाँव का नलकूप 23-05-2017 को ठीक कर दिया गया है. पोया@9644545195
