सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो...गीत
वार्ड 42, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से मधु श्रीवास्तव एक गीत सुना रही है :
सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो-
अब दर्शन दिखा दो मेरे रामजी, मुझको मुझसे मिला दो मेरे रामजी-
सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो-
रूप की माया ज़ाल में उलझा, हर मुर्ख इन्सान-
रूप की माया ज़ाल को तोड़कर, दे दो ज्ञान प्रकाश-
सबको रोशनी दिला दो, मेरे रामजी हो...
Posted on: May 10, 2017. Tags: MADHU SHRIVASTAV SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप, आवेदन देने पर भी कलेक्टर जांच नहीं करवा रहे उन पर दबाव बनाएं...
गोंडवाना गणतन्त्र पार्टी युवा मोर्चा शहडोल जिला मध्यप्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह तंवर जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत के S.D.O. MGNREGA सुशांत कुमार लंगरखा के द्वारा भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगा रहे है जिससे इस आदिवासी इलाके में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है, वे इसकी उच्च स्तरीय जाँच की मांग कर रहे है, शहडोल जिले के कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला को इस बारे में कई बार आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है,वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कलेक्टर@9179092923 पर यह दबाव डालें कि वे जांच करें। शिकायत कर्ता ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह तंवर@9179390551.
Posted on: May 10, 2017. Tags: GYANENDRA PRATAP SINGH TANWAR SONG VICTIMS REGISTER
सगा सुमिरा बड़ा देव धरी ध्यान...गोंडवाना भक्ति गीत -
ग्राम-टाँकी, पोस्ट-मलगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार सिंह परस्ते एक गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सगा सुमिरा बड़ादेव धरी ध्यान,
कारज,सकल पुरण करि शक्ति सम्मान-
मै खवाऊ रे बड़ादेव, दोना दोना रे महुआ लाटा-
शक्ति मौर ले ले, भक्ति मौर दे दे-
खवाऊ रे तौर हासा, जय बड़ादेव-
शक्ति मौर ले ले, भक्ति मौर दे दे-
खवाऊ रे तौर हासा, जय बड़ा देव...
Posted on: May 10, 2017. Tags: MANOJ SINGH PARASTE SONG VICTIMS REGISTER
मलिहा जइहा गंगा पार, मोलिया लहिआ चमकदार...भोजपुरी विवाह गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से गुड्डी देवी एक विवाह गीत सुना रही है :
मलिहा जय्यआ गंगा पार, मोलिया लहिआ चमकदार-
मोलिहा फसी गईले अशोका के गाछ में-
राजा जनक के दरबार में ना-
राजा जनक पर धिया उनखर, नाम पर तहसिया-
उनखर शादी होतय दशरथ के लाल-
राजा जनक के दरबार के नाम से-
सुंदरा जहिआ गंगा पार,चेनमा लहिआ चमकदार-
मलिहा जय्यआ गंगा पार, मोलिहा लहिआ चमकदार...
Posted on: May 10, 2017. Tags: GUDDI DEVI SONG VICTIMS REGISTER
बाँध का ठीक मुआवजा नहीं दिया, मछली पकड़ने का काम भी ठेके में दे दिया, कृपया मदद करें...
ग्राम-राजापुर, तहसील-निवाड़ी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से चिरोंजीलाल कुशवाहा बता रहे है कि उनके यहाँ बरगुवा नाला बांध बना है, इस बांध के डूब से आने वाले घर जमीन एवं फलदार पेड़ो का सरकार द्वारा मनमाने ढंग से सर्वे किया गया है, जिसके विरोध में प्रभावितों द्वारा क्रमिक अनशन भूख हड़ताल जैसे आन्दोलन किये लेकिन आज तक कोई ठीक मुआवजा नही मिला है,ओर जलाशय से मछली मारने का ठेका दे दिया गया है पर ग्रामीणों की मांग है कि यह काम विस्थापितों को दिया जाय सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है की आप इन नम्बरों पर फोन लगाकर दबाव बनाए...S.D.M@9893635444, तहसीलदार@9893823929, पटवारी@9893587487, कलेक्टर@07683242250. चिरोंजीलाल@9752312263.


