सहजन के फूलों से जायकेदार सब्जी बनाने की विधि...

सहजन स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर है. 400 ग्राम सहजन के फूल, 5 लहसुन की कली, एक हरी मिर्च, एक टुकड़ा अदरक, हल्दी, तेल, आधा कप मटर, 2 कटे टमाटर, आधा कप टमाटर, दही, नमक स्वादानुसार- सर्वप्रथम सहजन के फूलों को दो-तीन बार पानी में धोये ,इसके बाद फूलों को पानी में उबाले जब पत्ती नरम हो जाए तब पानी निचोड़ ले | कडाही को गैस में रखकर तेल गरम करे इसके बाद लहसुन की कलियों को बारीक काटकर डालें ,तडकने के बाद उसमें 2 कटे हुए टमाटर,हरी मिर्च,अदरक कटी हुयी हल्दी नमक डालें ,टमाटर नरम होने के बाद उसमें उबाले हुए सहजन के फूल व आधा कप टमाटर, व मटर डालें 5-7 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं इसके बाद उसमें दही मिलाकर उतार लें। माला धुर्वे@7582859962

Posted on: May 11, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पाठशाला है पर चारदीवारी नहीं है, मवेशी घुस जाते हैं, अधिकारी अनुरोध नहीं सुनते...

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट बता रहे है कि उनके गाँव में प्राथमिक पाठशाला है लेकिन उसमे चारदीवारी नहीं है जिसके कारण सभी परेशान है,आवारा मवेशी विद्यालय के अन्दर घुसकर लगे पेड़-पौधों का नुकसान करते हैं रसोई में जाकर गंदगी फैलाते हैं इन पड़-पौधों को छात्र व अध्यापकों ने मिलकर रोपा था कई बार शिक्षा समिति, ग्रामसभा में प्रस्ताव रखा गया तथा जनपद विधायक तक शिकायत की गयी लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं की गयी है,इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके दबाव बनाएं सचिव@8462810579, जिला सीईओ@9753725845, जिलाधिकारी@9425168667. केवट@8225027272

Posted on: May 11, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

एक ला इकलौता कथे, गली के गुनईया ला...चुटकुला कविता

ग्राम-उमेशपुर, पोस्ट-कृष्णपुर, तहसील-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुमित सिंह छत्तीसगढ़ी भाषा में एक चुटकुला कविता सुना रहे हैं :
एक ला इकलौता कथे, गली के गुनईया ला-
दो ला दो आलू कथे, आलू के बेचईया ला-
तीन ला तितली कथे, फूल के बैठईया ला-
चार ला चपरासी कथे, घंटी के बजईया ला-
पांच ला पंजाबी कथे, टोपी के खोपईया ला-
छ: ला छिरका कथे, छेरी के चरईया ला-
सात ला संतादी कथे, जूता के खिलईया ला-
आठ ला अंथनी कथे, रुपिया के जोड़ईया ला-
नौ ला नाइन कथे, दाढ़ी के सटईया ला-
दस ला दशरथ कथे, धनुष के चलईया ला...

Posted on: May 11, 2017. Tags: SONG SUMIT SINGH VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में हैंडपंप खराब है, आवेदन के बाद भी नहीं बन पा रहा, ग्रामीण परेशान, मदद की अपील...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड नंबर-1 पर हैंडपंप बहुत दिनों से खराब है जो मुख्य सड़क पर है. हैंडपंप के बिगड़ जाने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या को लेकर सरपंच ब्लाक में आवेदन भी किया था लेकिन आज तक कोई भी हैंडपंप बनाने नहीं आया है, कोई जांच करने भी नहीं आया है इसलिए सीजीनेट साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया आप अधिकारीयों के फोन पर बात करके दबाव बनाये जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों की समस्या का निराकरण हो सके, S.D.M.@09424166557, P.H.E.@9424252366. कैलाश@9644545195.

Posted on: May 11, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Anuppur Bultoo(Bluetooth) Radio from Madhya Pradesh: 11th May 2017...

Today Babulal Neti and Sumanlata Achala are presenting a Bultoo Radio Program in Chhattisgarhi language from Anuppur Madhya Pradesh in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: May 11, 2017. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »