झोला छाप डाक्टरों पर रोक के बाद सरकारी डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर तुरत रोक लगाई जाए...

ग्राम-छपोरा, तहसील-मालखोरदा, जिला-जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) से दुजीराम जायसवाल बोल रहे हैं कि केंद्र और राज्य सरकार ने जो स्वास्थ्य को लेकर अभियान चलाया है कि झोलाछाप चिकित्सको पर बैन लगा दिया जिनके कारण कई लोगो की मौत हो रही थी ये सरहानीय काम किया है लेकिन जो सरकारी चिकित्सक हैं वो व्यक्तिगत चिकित्सालय खोलकर गरीबों का शोषण कर रहे हैं उनसे परामर्श के रूप में 150 से लेकर 300 रूपए लेते हैं जो गरीबों के लिए अधिक है और सरकारी हॉस्पिटल में अपने काम में लापरवाही करते हैं इस पर तुरत रोक लगना चाहिए इसलिए सीजीनेट के साथियों, अधिकारियों एवं चिकित्सा मंत्री से मदद की अपील करे हैं जिससे इस समस्या का निराकरण हो सके | जायसवाल@9893292407.

Posted on: May 12, 2017. Tags: DUJIRAM JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो...जागरूकता गीत

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (म.प्र.) से जगदीश कुमार मरकाम तम्बाकू बंद करने के लिए जागरूकता गीत सुना रहे हैं :
सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो-
बहुत बड़ा नुकसान है इससे जीवन मत खतरे में करो-
शुरुआत इसमें घाव होता फिर कैसर हो जाता है-
जो बेचारा पीड़ित होता है अनगणित पीड़ा पाता है-
समय के रहते जागो भईया, यह सचमुच आफत की पुडिया है-
जितने जल्दी त्याग सको तो जानो वह सब से बढ़िया है-
नहीं डालना है खतरे में यह अनमोल जिंदगानी है-
भारत माँ के बीटा-बेटी जागो हिन्दुस्तानी-
सारा विश्व कह रहा हैं भईया तम्बाकू अब बंद करो...

Posted on: May 12, 2017. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हरे-हरे तेंदू पान टोरे जाब, झिंझर पहार किनरिया ओ...तेंदू पत्ता गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया तेंदू पत्ता को लेकर सरगुजिहा भाषा में एक पारंपरिक गीत सुना रहे है :
हरे-हरे तेंदू पान टोरे जाब,झिंझर पहार किनरिया ओ-
झिंझर पहार घूमि आब-
दोना में लता धरब,तुमा में पानी-
डगर-डगर चल जाब-
किरा में पान टोरब,झिरिया में खाना खाब-
टिकुरा में पान टोरब,पेड़ तरे संगी आराम करब-
हरे- हरे तेंदू पान तोरे जाब,झिंझर पहार किनरिया ओ....

Posted on: May 12, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 400 लोगों के लिए सिर्फ 3 हैंडपंप है कृपया कुछ और हैंडपंप खुदवाने में मदद करें...

ग्राम-पडरिया माल, पोस्ट-धीरी, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से महेन्द्र सिंह उइके अपने गाँव में पीने के पानी की समस्या के बारे में बता रहे है कि गाँव में करीबन 400 की आबादी है और मात्र 3 हैण्डपम्प है जिसमे गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नही रहता है जिसके कारण पीने की पानी की गंभीर समस्या होती है, ग्रामीणों की मांग है कि कुछ और हेंडपंप लगाया जाए ताकि ग्रामीणों को पीने का समुचित पानी मिल सके. इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि आप कृपया इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए C.E.O.@9425391707, परियोजना अधिकारी@9893713008, सरपंच@9009690805, सचिव@7770804951. महेंद्र@9575256339.

Posted on: May 12, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पलास के औषधीय गुण -

जब महिलाओ को मासिक धर्म का समय होता है तब पेशाब में रूकावट या मासिक धर्म में रूकावट हो तो पलास के फूलो को उबालकर उल्टिस बनाकर पेडू पर बांध ले इससे मासिक धर्म व पेशाब में रुकावट की समस्या में सुधार होगा। इससे अंडकोषों में सूजन में भी सुधार होता है एवं नाक, मल मूत्र मार्ग अथवा योनि मार्ग में रक्तस्त्राव होता हो तो पलास की छाल का काड़ा ५० मिलीलीटर बनाकर ठण्डा होने पर मिश्री मिलाकर पीने से लाभ होता है, पलास के फूलो का रस रतौंधी के प्रारंभिक अवस्था में रस डालने से लाभ होता है, फूलो को गर्म पानी में उबालकर उस पानी से नहाने पर चर्मरोग की समस्या में लाभ मिलेगा। ऐसे ही हमारे आस पास बहुत सारे पेड़ पौधो में औषधीय गुण होते है बस जानने की जरुरत है. सुनील@9308571702

Posted on: May 12, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »