जब देश में महिलाएं राजनीति में आएंगी, उनका सशक्तिकरण होगा तभी देश और समाज बदलेगा...

जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार जिले में हो रहे नगर निगम चुनाव् के बारे में एक महिला प्रत्याशी मधु श्रीवास्तव से बातचीत कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की अच्छी भागीदारी हो रही है इसमें महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों से मदद मिल रही हैं ऐसे ही एक सीट से मधु जी उनसे कह रही हैं की जो भी निचले वर्ग के लोग हैं हम उनके साथ काम करना चाहते हैं ,उनकी समस्याएं जैसे राशन कार्ड,पानी आदि में उनकी सेवा करना चाहते हैं, वे कह रही हैं कि जब देश में महिलाओ का सशक्तिकरण होगा तभी देश और समाज बदलेगा इस बदलाव के लिए मधु जी सरकार को धन्यवाद दे रही है.सुनील कुमार@9308571702

Posted on: May 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : आँख और नाक की शुष्कता दूर करने के लिए घरेलू उपचार -

ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे आँख और नाक की शुष्कता दूर करने के लिए घरेलू उपचार बता रही हैं, वे बता रही हैं रात को नाभि में सरसों का तेल लगाकर सोएं, त्रिफला चूर्ण को पहले उबालें फिर उसकों महीन कपडे में छान कर दिन में दो बार उस पानी से आँख धोने से लाभ होगा। सप्ताह में एक बार गुलाब जल से आँखों को धोना चाहिए। खाली पेट 5-6 काली मिर्च गरम पानी के साथ खाएं यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है, प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए रोज भिगोई हुयी मुट्ठी भर बादाम खाएं इससे जोड़ो में चिकनाहट बनी रहती है ,रोज दो कली लहसुन भी खाएं ,खाली पेट अदरक खाने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है| माला धुर्वे@8719877544

Posted on: May 16, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

आओ-आओ गुरूजी पधारो मेरे अंगना...शिव भजन

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से गुड्डी देवी एक शिव भजन सुना रही है :
आओ-आओ गुरूजी पधारो मेरे अंगना-
टूटली मडैया है कि माटी के अंगनवा-
सोने सुलाही गंगा जल पानी-
पैर पखारन गुरूजी अपने अंगनवा-
सोने की थाली कपूर के बाती-
आरती उतारण गुरु अपने अंगनवा-
सोने की थाली छप्पन रंग मेवा-
भोग लगाऊँ गुरु अपने अंगनवा-
आओ-आओ गुरूजी पधारो मेरे अंगना...

Posted on: May 16, 2017. Tags: GUDDI DEVI SONG VICTIMS REGISTER

यदि कोई समाज अपना इतिहास नहीं देखता, जानता, खासकर आदिवासी तो उसका जीवन व्यर्थ है...

ग्राम-भादा ,पंचायत-रोहतास, जिला-रोहतास (बिहार) से मनोज उरांव रोहतासगढ़ किले के इतिहास के बारे में बता रहे है. वे बता रहे हैं कि यह जिला मुग़ल शासन काल के समय में बनाया गया था इस जिले में आदिवासी समाज ने भी शासन किया है जिसकी पहचान है कि यहाँ पर करम पेड़ लगे हुए हैं लेकिन कुछ समय पश्चात् यहाँ से बहुत बड़ा आदिवासी समाज अन्य प्रदेशों के लिए पलायन कर गया. वे कह रहे हैं यहीं नहीं बल्कि छत्तीसगढ़, झारखण्ड आदि प्रदेशों में भी आदिवासी की यही हालत हैं हम सभी आदिवासी समाज तथा लोगों को बताना चाहते हैं कि यहाँ आकर आदिवासियों का इतिहास जरूर देखें यदि कोई पुराना इतिहास नहीं देखता है तो उसका जीवन व्यर्थ है | मनोज@7321824966

Posted on: May 16, 2017. Tags: MANOJ ORAON SONG VICTIMS REGISTER

साले मडा जीवते चकावाडे, ये वाडे-वाडे-वाडे न जीड ते...गोंडी विवाह गीत -

ग्राम हमालगाँव पाटागुडा, पंचायत-दसनापुर, तहसील-इन्द्रवेली, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से चन्द्रमोहन गेडाम एक गोंडी गीत सुना रहे है जो शादी के उत्सव में गाया जाता है :
साले मडा जीवते चकावाडे-
ये वाडे-वाडे-वाडे न जीड ते-
नगदी उधार, नगदी उधार-
ढोले इन्दा लाता-
ढोले इन्दा लाता गे वाडे न-
डोडा डेयसी लाता पाटा...

Posted on: May 16, 2017. Tags: CHANDRA MOHAN GEDAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »