Impact: Toilets got built after recording message on CGnet Swara, Thanks...
ग्राम पंचायत-पलियारी गुरुड़ी, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम.रंगीला बता रहे है कि गाँव में कुछ महिलाओं के नाम शौचालय स्वीकृत था लेकिन उसमे रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसका महिलाओ ने कड़ा विरोध किया था, साथ ही इस सन्दर्भ में प्रखण्ड एवं जिले में लिखित आवेदन भी दिया था, तथा उच्च अधिकारियों से भेट कर उनके समक्ष भी यह बात रखी थी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी फिर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद साथियों द्वारा अधिकारियो पर दबाव बनाया गया जिसके परिणामस्वरूप अब शौचालय का निर्माण करा दिया गया है. महिलाओ द्वारा अधिकारियों एवं सीजीनेट की पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद. जे.एम.रंगीला@8877185940.
Posted on: May 17, 2017. Tags: JM RANGEELA SONG VICTIMS REGISTER
झूमर-झूमर गीत गाबो मोर संगी रे...सीजीनेट गीत -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया
सीजीनेट पर एक गीत सुना रहे हैं :
झूमर-झूमर गीत गाबो मोर संगी रे-
सीजी नेट में रिकॉर्ड कराबो-
रोजगार विधवा पेंश्वन समस्या ला-
खोज-खोज रिकाड करबो-
झूमर-झूमर गीत गाबो मोर संगी रे...
Posted on: May 17, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
जगत-जगत जगत गा, बावन गढ़ गढ़ी निहारु रे जगत...गोंडवाना गीत
ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (छत्तीसगढ़) नरेश सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
जगत-जगत जगत गा, बावन गढ़ गढ़ी निहारु रे जगत-
टंगिया वाले टंगिया ला धर के, खांदा में ओहदे पजावा-
तनही वाले खनगिल धर के, तीर ला उदय लगावा-
ग़ाव न ग़ाव घर दुरा दुरा, माँ जय बड़ा देव पावा-
छोटे बड़े लड़के सयान-
जय-जय शिवा बुलावा ते जय जय शिवा बुलावा ते...
Posted on: May 17, 2017. Tags: NARESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प कई दिनों से बिगड़ा है, किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है...
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से गणेश सिंह आयाम बता रहे है कि उनके गाँव के उनके मोहल्ले वार्ड क्रमांक 7 में पीने की पानी की बहुत समस्या है क्योंकि इनके मोहल्ले का हैण्डपम्प काफी दिनों से बिगड़ा हुआ है इस कारण मोहल्ले के लोगो को इस भीषण गर्मी के दिनों में एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीना पड़ता है | इस समस्या को लेकर हम लोगो ने ग्राम सभा में भी शिकायत किये थे, अधिकारियों को बोल बोल कर थक गए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया आप अधिकारी को फोन कर दबाव बनाएं P.H.E.D@9993400770. गणेश सिंह@7898022088.
Posted on: May 17, 2017. Tags: GANESH SINGH AYAAM SONG VICTIMS REGISTER
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है...जागरूकता गीत -
संतोष कुमार अहिरवार जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है-
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए आज हमारा नारा है-
खून-पसीना बहता निसदिन फिर भी मानव भूखा है-
शोषण के रिमझिम पानी में मेरा सावन सूखा है-
गावं-गली के ये निर्धन भूखे कोई नहीं सहारा है-
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है...

