आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : धातुरोग का घरेलू इलाज
ग्राम-अंजनी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से आज वैद्य सग्गन शाह मरकाम धातु रोग से अपने आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से कैसे निजात पाएं इसकी जानकारी दे रहे हैं वे बता रहे हैं कि जंगल में पायी जाने वाली पोतर जिसके पत्ते चिकने होते है और जिसकी बेल में काटें होते है , इसकी जड़ को लाकर अच्छी तरह कूट-पीसकर इसका पेस्ट बना ले व एक लीटर दूध में मिलाकर पकाएं पकने पर इसे ठंडा कर के रखें और सुबह-सुबह एक माह तक सेवन करें इससे धातु रोग से आराम मिलेगा जिससे हमारे आसपास आजकल बहुत से साथी पीड़ित हैं. अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में काल कर सकते हैं | सग्गन शाह मरकाम@9479003194
Posted on: Jun 05, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
धर्म तो एक ही सच्चा, जगत को प्यार देंगे हम...धर्म गीत
तहसील-छिन्दवाड़ा, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से गंगा उइके एक धर्म गीत सुना रही हैं :
धर्म तो एक ही सच्चा जगत को प्यार देंगे हम-
जगत में दीन जन जितने जगत में पद दलित जितने-
उन्हें ऊपर उठावे हम जगत को प्यार देंगे हम-
न कोई विश्व में जिनका सदा मन रो रहा जिनका-
उन्हें सुख शांति देवे हम जगत को प्यार देंगे हम...
Posted on: Jun 05, 2017. Tags: GANGA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हाथी भालू दोनों मेल थे सता-सता खेल रहे थे...बाल कविता
ग्राम-तिर्कुंडा, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मंदेश यादव एक कविता सुना रहे हैं :
हाथी भालू दोनों मेल थे-
सता-सता खेल रहे थे-
लुका छिपी खेल था-
हाथी बोला सुन रे भालू-
मैं छुपने जाता हूँ – पानी वाले जगह पर मिलूँगा...
Posted on: Jun 05, 2017. Tags: MANDES KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
कचरिया तेरो ब्याह करे खरबूजा न्योतो दईयो...सब्जी गीत -
ग्राम-मोहम्मदपुर, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से बीज बचाओ-कृषि बचाओ यात्रा के दौरान जगदीश के साथ में रामचरण लाल शर्मा है जो सब्जियों पर एक गीत सुना रहे हैं :
कचरिया तेरो ब्याहों करे खरबूजा न्योतो दईयो-
घिया-तोरईया मंगल गावे,खीरा नाच नाचईयो-
अब झुनका तोरई मौसी रमा समोसा अईयो-
मटर बिचारी सास तुम्हारी कदुये ससुर बनईयो-
आलू-बैगन बने बाराती मूरा दूल्हा अईयो-
छैम करेला बने भतईया शलजम भात भरईयो-
मेथी माई,गाजर नानी नाना रतालू आईयो-
गोभी फूली फूफी लागे सिल्कंद और फूफा आईयो-
ककड़ी बहना जल्दी अईयो साथ कलीन्दो लईयो-
और भेड़सफल नंदेऊ लागे भेंडे देवर बनईयो-
कचरिया तेरो व्याह करे खरबूजा न्योतो दईयो...
Posted on: Jun 04, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर का पैसा सचिव ने निकाल लिया है, वापस नहीं कर रहा है...
ग्राम-रैलिमाल, पंचायत-दुधिमर्झौली, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) में संतोष अहिरवार के साथ एक बुज़ुर्ग भंवर सिंह पिता रामबली है जो बता रहे है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान बनाया जा रहा है जिसमे 40000 रुपये उनको मिले थे लेकिन सचिव ने उस पैसे को अपने खाते में डाल लिया हैं और उनको पैसे नहीं दे रहा है इसके लिए कई बार कह चुके लेकिन कोई भी सुनाई नहीं हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं : जिलाधिकारी@9752450054, सरपंच@9009953803, विधायक@9424383999. प्रार्थी@9575933981. संतोष अहिरवार@7224903816.
