आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : बिच्छु काटने पर कोरया जड़ी से उपचार -

हमारे आसपास ऐसी बहुत सी जड़ी बूटियां हैं जिनसे हम खुद अपना इलाज कर सकते हैं बता रहे हैं भगतपारा ग्राम पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी। वे आज हमें बिच्छु के काटने का इलाज बता रहे हैं, जब किसी भी व्यक्ति को बिच्छु डंक मारता है तो वो उस जहर से बेचैन हो जाता है उस दर्द से बेहाल हो जाता है इसके लिए जंगल में पायी जाने वाली औषधि, कोरया जिसके फूल सफ़ेद, फल रोयेदार होते हैं इस जड़ी को लाकर जिस भी व्यक्ति को बिच्छु ने डंक मारा है उसको खाने को दे तथा उसके रस को निगल जाए आधे घंटे बाद ही बिच्छु का जहर उतर जाता है यह एक सफल प्रयोग है जो मैंने किया है | रूपलाल मरावी@7089415537

Posted on: May 18, 2017. Tags: ROOPLAL MARAWI SONG VICTIMS REGISTER

डार-डार खोज डारयों पात-पात खोज डारयों...भक्ति गीत -

ग्राम-कपरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बल्मीरा बाई एक भक्ति गीत सुना रही है:
डार-डार खोज डारयों पात-पात खोज डारयों-
अरे भरतारी लुक भगवान खोजे मा राम नहीं मिले न-
अरे बईठे कदम्ब की छइयां-
डार-डार खोज डारयों पात-पात खोज डारयों...

Posted on: May 18, 2017. Tags: BALAMEERA BAI SONG VICTIMS REGISTER

भील आदिवासी गांव में हैंडपंप नहीं, नाले का गंदा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे, कृपया मदद करें...

ग्राम-बडदला, तहसील-अलीराजपुर, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चोगंड बता रहे है कि ग्राम बडदला में 8 भील आदिवासी परिवार रहते हैं जहां पीने के पानी की बहुत समस्या है ग्रामीण नाले का पानी पीने को मजबूर है और बीमार पड़ रहे हैं. ग्रामीण अंतर सिंह अपनी भीली भाषा में बता रहे है कि नाले का गंदा पानी पीने से गाँव के लोग बीमार होते है लेकिन दूसरा कोई विकल्प नही है, ग्रामीणों की मांग है कि हैंडपम्प लगवाया जाए ताकि पानी का समस्या का समाधान हो सके लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया अधिकारी@7354055388 को फोन कर दबाव डालें. भुवन@9753324940.

Posted on: May 18, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

बंसी बजा, बजा रे कन्हैया... भक्ति दादरा गीत

ग्राम-लोहांगी, जिला- छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से सेवंती सरयाम एक भक्ति गीत सुना रही हैं :
बंसी बजा, बजा रे कन्हैया-
बंसी बजाऊंगा तो क्या देगी राधा-
ले लेना मेरे माथे की बिंदिया-
बंसी बजाऊंगा तो क्या देगी राधा-
ले लेना मेरे कानों के कुंडल-
बंसी बजाऊंगा तो क्या देगी राधा-
ले लेना मेरी नाथे की नथनी-
बंसी बजा, बजा रे कन्हैया...

Posted on: May 18, 2017. Tags: SEVANTI SARYAM SONG VICTIMS REGISTER

माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा...गोंड भक्ति गीत -

ग्राम-दुलापुर, ब्लाक-पोड़ी उपरोड़ा , जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा-
उड़द के दाल, चावल के खीर बनाके ओला हमन चढ़ाओगा-
ओया फूल नरियल चढ़ाके हमन पूजा करबोगा-
जरई पेड़ के तरे मा बड़ा देव पूजा करबोगा-
माह बैशाख के मलक के मेला जाबो-
बड़ा देव के नाम जगा के हमार-
गोडवाना के मान आगे बढ़ाओगा-
माह बैशाख के पूर्णिमा बड़ा देव के पूजा करे जाबोगा...

Posted on: May 18, 2017. Tags: SAHETRAM KORBA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »