सहकार रेडियो: खरी खरी – जज साहब वे क्यों सुनें आपकी बात ? – विष्णु नागर
श्रोताओं व्यंग श्रृंखला खरी खरी की इस कड़ी में हम लाए हैं पत्रकार, कवि और लेखक विष्णु नागर जी का एक और व्यंग्य जो उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया है| आशा है आपको पसंद आएगा| इसका शीर्षक है- “जज साहब वे क्यों सुनें आपकी बात?”
https://www.sahkarradio.com/chart/khari-khari-jaj-sahab-we-kyon-sunen-aapki-baat/
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: RADIO SAHKAR
हमारे गाँव में पर्याप्त वोल्टेज नहीं आता है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-कुमली, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोविन्दसिंह ठाकुर बता रहे हैं की उनके गाँव में पर्याप्त वोल्टेज नहीं होने के करण दो साल से उनके घरो में बिजली ठीक से नहीं आती है। कहते हैं ट्रैन्स्फॉर्मर 3-फेज होने से ठीक रहता। घरों में अक्सर बिजली चली जाती है। इसी करण उनको पानी की दिक्कत हो रही है। इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं। बिजली विभाग वालों ने कहा था ठीक करवा देंगे पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर लाइट ठीक कराने में मदद करें। सपर्क नंबर@7999241112. सीईओ@8889251366. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG ELECTRICITY GOVINDSINGH THAKUR LIGHT LOHANDIGUDA PROBLEM
पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...
ग्राम-शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पोड़ीयाम बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 40 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406055668.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG MANOJ PODIYAMI NARAYANPUR PROBLEM WATER
गाँव में 2 की.मी. तक सड़क नहीं है बारिश में सायकल चलाना भी मुश्किल होता है
ग्राम-डिलमिली, ब्लाक दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूरन पात्र जी बता रहे है इनके गाँव मे कुछ एरिया में सड़क की सुविधा नहीं है | दँतेश्वरी मंदिर से रेलवे कालोनी से 2 किलोमीटर तक कच्ची सड़क है| बारिश के समय में इस सड़क पर सायकल चलाना भी मुश्किल होता है | ग्राम सभा में भी इस बात को रखा जा चुका है और प्रस्ताव भी बन चुका है फिर भी बनने में देर लग रही है| कृपया सड़क की समस्या के लिए मदद करें|संपर्क नंबर पीड़ित @9131457867, सचिव @9406228766, सीईओ @0778 2222428.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM PURAN PATRA ROAD
आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम-भोजपुर, तहसील-सारंगढ़, (छतीसगढ़) से घसीदास महंत सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि उनका आवास की समस्या है| उन्होंने 2 साल पहले से इंदिरा आवास के लिए पार्षद के पास आवेदन दिया था अभी तक नहीं आया है| घर की आवश्यकता है पर मिल ही नहीं रहा है| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए नबरों पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@6269233241, पार्षद@8815197361.
