ओ-ओ-ओ हाय मैं तो गावत हूँ गा...सीजीनेट गीत -
ग्राम-धुमाधाड़ (भगतपारा) जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल एक गीत सुना रहे है:
ओ-ओ-ओ हाय मैं तो गावत हूँ गा-
गाय के ददरिया सुनावत हूँ रे-
सीजीनेट स्वर निकाले-
मोबाइल रेडियो शुभ्रांशु सर रे भैया-
गोंडवाना क्रान्ति लाने-
हीरा सिंह मरकाम रे भैया-
सीजीनेट में रिकॉर्ड करा-
सीजीनेट में रिकॉर्ड...
Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पति तीन साल पहले गुज़र गए पर विधवा पेंशन अब तक नहीं मिल रहा, अधिकारी घूस मांगते हैं...
ग्राम पंचायत और पोस्ट-अमगंवा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक वृद्ध महिला फूलमत से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे हैं कि इनके पति का स्वर्गवास हुवे 3 वर्ष हो चुके हैं इन्हें विधवा पेंशन नही मिल रहा है उन्होंने कई बार ब्लॉक और सरपंच उपसरपंच सचिव के पास आवेदन किया जिस पर आज कल कर टाल दे रहे है इस पर कोई कारवाही नही हो रही है और ये अधिकारी पैसा मांगते हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे उन्हें विधवा पेंसन मिल सके : सरपंच@8889199292, सचिव@9617734174, रोजगार सहायक@9131467521, CEO@9753725845. फूलमत@8964919215.
Posted on: Dec 14, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के आधे हैण्डपम्प खराब है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया हमारी मदद करें...
वार्ड क्रमांक 2 ग्राम-पुरवा, जनपद-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से प्रीतमलाल सोनी बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 2 में घर की संख्या लगभग 25 है और जनसँख्या लगभग 300 है और उनके वार्ड में हैण्डपम्प की संख्या 4 जिसमे से वर्तमान में 2 हैण्डपम्प चालू है और 2 बंद है. उसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है उन्होंने हैण्डपम्प बनवाने के लिए ग्राम उदय से भारत उदय एवं 25 मई 2017 को पंचायत पुरवा में सचिव, सरपंच के आवेदन दिए थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: शोभा सिंधे@9993982992, सरपंच@9755874121. प्रीतमलाल सोनी@9713517420.
Posted on: Dec 14, 2017. Tags: PRITAMLAL SONY SONG VICTIMS REGISTER
हमें किसी भी हिंसक प्राणी पर भरोसा नहीं करना चाहिए...कहानी -
एक गाँव के पास जंगल के पहाड़ में एक शेर रहता था जिसे गाँव से मुर्गियां बकरियां खाने की आदत हो गई थी जिससे गाँव के लोग काफी परेशान थे एक दिन गाँव के लोगों ने एक पिंजरा बनाकर शेर के आने जाने वाले रास्ते में रख दिया जिसमे शेर फंस गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा, एक ब्राम्हण पूजा के लिए राह से गुजर रहा था तभी शेर ने उनसे मदद मागी उन्हें शेर पर दया आया और उन्होंने पिंजड़ा खोल दिया पिंजड़ा खुलते ही शेर ने ब्राम्हण पर हमला कर बोला मुझे बहोत भूख लगी है मै तम्हे खा जाऊंगा जिससे ब्राम्हण डरकर बचाव-बचाव चिल्लाने लगा पेड़ पर बैठा एक बंदर ये सब देख रहा था बन्दर ने कहा जंगल का राजा शेर एक चूहे पकड़ने वाले पिंजड़े में हो ही नही सकता तब शेर को लगा ये मुझे झूठा साबित कर रहा है तो वह पिंजड़े में चला गया और पिंजड़ा बंद हो गया, ब्राम्हण की जान बच गई और वह अपने घर की ओर भाग गया इससे सीख मिलती है हमें किसी भी हिंसक जानवर पर भरोसा नही करना चाहिये |
Posted on: Dec 14, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
कबीरा जब हम पैदा हुए...कबीर भजन-
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट कबीर का रचा एक भजन गीत सुना रहे है:
कबीरा जब हम पैदा हुए-
जग हँसे हम रोये-
ऐसी करनी कर चले-
हम हँसे और जग रोये-
चदरिया झीनी रे झीनी...
