गेंद गिर गई जमना के बीच धारा में, मोर ललेना रोई रोई पुकारे...भक्ति गीत -

ग्राम पंचायत-नन्दराम, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सुनीता एक भक्ति गीत सुना रही है जिसमे कृष्ण के बाल्यकाल का वर्णन है :
गेंद गिर गई जमना के बीच धारा में, मोर ललेना रोई रोई पुकारे-
भैया हमारे नाही चलाए, नाव में मारे किलेवाडा, मोर ललेना रोई-रोई पुकारे-
गेंद गिर गई जमना के बीच धारा में, मोर ललेना रोई रोई पुकारे...

Posted on: May 20, 2017. Tags: GOVIND PANDRO SONG VICTIMS REGISTER

भात इकाई भात, भात इकाई भात, भात दुनु दाल...चावल पर कविता -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार एक कविता सुना रहे है :
भात इकाई भात, भात इकाई भात, भात दुनु दाल-
भात तिया तरकारी, भात चौका चटनी-
भात पचे पापड़, भात छके छाच-
भात सते सतुआ, भात अठे आचार-
भात नवा निमकी, भात दहाई दही-
और सब भोजन सही...

Posted on: May 20, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सब की तबडीया रे निमुआ भैईले पतनार रे...विवाह गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा विवाह के समय में गाया जाने वाला एक गीत सुना रहे हैं :
सब की तबडीया रे निमुआ भैईले पतनार रे-
अरे बरम बाबा के बेरिया रे निमुआ-
हम न जनली रे निमुआ होवबे पतझार रे-
रुपती अनार रे जोरी से काटत निमुआ-

सब की तबडीया रे निमुआ भैईले पतनार रे...

Posted on: May 19, 2017. Tags: RAVI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

आज के युवा पीढ़ी के लिए सन्देश : देश के वीर शहीदों के रास्ते पर चलें -

ग्राम-कोड़े कुरसे, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुमनलता एक साथी सुरजू टेकाम से आज की युवा पीढ़ी के लिए एक सन्देश रिकॉर्ड करा रही है वह कह रहे हैं कि जिस प्रकार हमारे शहीदों ने बिना स्वार्थ के देश को बचाने के लिए हंस कर फांसी पर चढ़ गये उसी प्रकार आज के युवा को भी करना चाहिए लेकिन आज का युवा यही सोचता है कि पढ़-लिखकर नौकरी करना है और पैसा कमाना है जबकि पैसे ही कमाकर देश की रक्षा नहीं हो सकती है इसलिए हमे देश के प्रति अपने मन को एकाग्र करना होगा जब हम अपने शहीदों को याद करके उनके आदर्शों पर चलेंगे तभी देश का भला हो सकेगा , भारत माता की जयघोष के साथ शहीदों की भी जयघोष करनी होगी | सुमनलता@9406409846.

Posted on: May 19, 2017. Tags: SONG SUMANLATA ACHALA VICTIMS REGISTER

गोंडवाना के राजा रावण पर एक चर्चा-

तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) से गोंडी भाषी दीपिका मडावी के साथ हैं उत्तम आटला जो आज उन्हें राजा रावण के विषय में जानकारी दे रहे हैं ये कहते हैं कि लोगों का मत है कि रावण ब्राम्हण थे कोई कहता है तमिल थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं है रावण गोंडवाना के राजा थे क्योकि जिस समय दशहरे के समय रावण दहन होता है तब इस कार्यक्रम में ब्राम्हण हो या तमिल कोई भी इस पर सवाल नहीं उठाता है जबकि गोंडवाना समाज इस पर्व पर बड़े हर्षोल्लास के साथ उनके कुल देवता रावण राजा की पूजा करता हैं इस बात को गोंडवाना समाज के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा कि रावण उनका श्रेष्ठ राजा था| दीपिका मंडावी@ 7719930515

Posted on: May 19, 2017. Tags: DEEPIKA MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »