हमारे मोहल्लों में कुंआ, हैंडपंप नहीं, किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कृपया अधिकारी को फोन करें...

ग्राम पंचायत-आमगाँव, पोस्ट-बस्ती, ब्लॉक गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले के साथ आशा बाई कुशराम है जो बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड न.10,11,12 में एक भी हैंडपंप नहीं है जिसके कारण एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है जिससे ग्रामीण परेशान हैं इस समस्या के लिए पंचायत में कई बार आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों के फोन पर फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी कि समस्या का निराकरण हो सके| सरपंच@9617565326, S.D.M.@9425636137, P.H.E.@9993485805. सुखसागर पावले@9669383380.

Posted on: Jun 11, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

सुना-सुना दीदी हो, सुना-सुना भईया गा...पेड़ो को बचाने के लिए जागरूकता गीत

ग्राम पंचायत-उमरखोही, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से सुमित्रा से पेड़ो को बचाने के लिए एक गीत सुना रही है :
सुना-सुना दीदी हो, सुना-सुना भईया गा-
पेड़-पौधा ला झन काटा न-
वही हमर जिंदगानी है, वही हमर जीवन है-
वही से पानी बरसती है, सुना-सुना दीदी हो...

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

तितली उडी बस में चढ़ी...बाल कविता

ग्राम-रामगढ, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा के दौरान बाबूलाल नेटी एक बालक से एक बाल कविता सुन रहे हैं :
तितली उडी बस में चढ़ी-
सीट न मिली रोने लगी-
ड्राइवर बोला आ मेरे पास-
तितली बोली हट बदमाश...

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हाये रे हाय तोला कतिक समझायो...करमा गीत

ग्राम-नाका, ब्लॉक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बारिक लाल एक करमा गीत सुना रहे हैं :
हाये रे हाय तोला कतिक समझायो-
मन मा नई धरे तेला का करो रे-
खात के मै थाली छोडो-
पियत के मै लोटा-
कोरा के मैं बालक छोड़ो फिरथो अकेला...

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: BARIK LAL SONG VICTIMS REGISTER

जैविक खाद के उपयोग के चलते हमारे इलाके की धरती में आज भी उर्वरा शक्ति मजबूत है: किसान...

ग्रामपंचायत-उमरखोही, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सीजीनेट यात्रा से मोहन यादव के साथ आज जान सिंह मरावी हैं जिनसे वे कृषि को लेकर बातचीत कर रहे हैं. वे बता रहे कि यहाँ पर बहुत से किसान रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करते हैं केवल गोबर खाद का प्रयोग करके शुद्ध अनाज उगाते हैं और जो सरकार के अनुदान से रासायनिक खाद दी जाती है उसे दूसरों
जो उपयोग करते हैं उनको दे देते हैं. वे कह रहे हैं कि जैविक खाद के उपयोग के चलते धरती में आज भी उर्वरा शक्ति मजबूत हैं जिसके कारण कई तरह की फसल की उपज कर लेते हैं कई प्रजातियों कि फसल बोते हैं आज भी कई जगह की जमीन इसी कारण से रासायनिक खादों से बचकर अच्छी उपज किसानों को दे रही है | मोहन@8435886099

Posted on: Jun 10, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »