हमारे पारे में हैंडपंप नहीं होने से दूर से पानी लेकर आते हैं, कृपया अधिकारी को फोन कर मदद करें...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा इस वक्त ग्राम-करंगरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में पहुंची है जहाँ से कन्हैयालाल केवट के साथ गाँव के साथी मान सिंह जी जुड़े है जो उन्हें उनके गाँव में पानी की समस्या से बारे में अवगत करा रहे हैं वे बता रहे है कि उनके मोहल्ले में बोरिंग नहीं है जिससे पानी के लिए दूर जाना पड़ता हैं जिससे यहाँ के निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वे इस बारे में कई बार आवेदन कर चुके हैं पर अधिकारियों ने अब तक मदद नहीं की है अत:वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि इन अधिकारियों से बात कर दबाव बनाए जिससे इस समस्या का समाधान हो सके | राजकुमार सचिव@9516943161 पी.एच.ई.(जे.एल.महेला)@9893485805. केवट@8225027272

Posted on: May 23, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

सूरज की रोशनी से लोग परेशान...गर्मी के ऊपर कविता -

ग्राम-छतरपुर, विकासखण्ड-घुगरी, जिला-मंडला, (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी गर्मी के ऊपर एक कविता सुना रहे है :
सूरज की रोशनी से लोग परेशान...
टीम की टहनियों पर, मचल उठा गौर-
आया है उमस भरा गर्मी का दौर-
सूरज अब जल्दी ही, जाता है अब जाग-
दिनभर बरसता है, धरती पर आग-
हवा नही रख पाती, गर्मी पर गौर-
आया है उमस भरा, गर्मी का दौर...

Posted on: May 23, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लू से बचने के घरेलू उपाय -

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम के साथ आज जुड़े है गणेश सिंह आयाम जो बता रहे कि इन दिनों गर्मी बहुत तेज़ है सूरज भी आग निकाल रहा है इससे अधिकतर इन दिनों घाम (धूप) से लू लगने की संभावनाए बढ़ जाती है इससे कैसे बचा जाए वे आज उसके बारे में बता रहे है, वे कह रहे हैं आमरू के फूल को अच्छी तरह से (बाट) पीस ले, खड़ी धनिया ५०-या १०० ग्राम की मात्रा, १ प्याज़, लाल मिर्ची १-से २, एवं नमक एक चम्मच इन सभी को पीस कर मिश्रण बनाए एवं अच्छी तरह से घोल बनाकर सरबत की तरह पी ले इससे लू, धूप, पेशाब में लालपन, पीलापन आदि में थोड़े समय में ही लाभ मिलेगा | सग्गन@9479003194

Posted on: May 23, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय बने नहीं जो बने हैं उपयोग करने योग्य नहीं कृपया अधिकारियों से जांच करने की मांग करें...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयग़ढ, जिला-पन्ना, (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी पड़ोसी जिले छतरपुर में बने शौचालय के सम्बन्ध में बता रहे है कि पिछले दिनों रेडियों समाचार छतरपुर द्वारा प्रादेशिक समाचार द्वारा सुना छतरपुर जिले में स्व्च्छता अभियान के तहत जिले में बेहतर कार्य किया गया है जिले की बारिगढ ब्लॉक, छतरपुर ब्लॉक की सभी पंचायतो में शौचालय बनवाए गए है तथा हितग्राहियों को 12000, हजार रुपए राशि प्रदान की गई है, लेकिन वास्तिवकता यह है अभी तक शौचालय बने ही नही है, बने भी है तो इस्तेमाल योग्य नही है, शौचालय बने है या मंदिर इसकी जाँच होनी चाहिए | कलेक्टर@07682241500, C.E.O.@07687251251,बारिगढ C.E.O@8224092199. साधु@7477289078.

Posted on: May 23, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

चम्पारण सत्याग्रह की सौवीं वर्षगाँठ पर आयोजित गांधी फिल्म फैस्टिवल में देखने लोग नहीं आ रहे...

सरकार ने गांधी पर बने फिल्मों को दिखाने के लिए एक फिल्म शो शुरू किया है जो विभिन्न शहरों में जा रहा है जहां गांधी पर बने फिल्मो को एक साथ देखा जा सकता है पर एक अधिकारी कह रहे हैं कि इसके लिए थियेटर में अधिक भीड़ नहीं हो रही है इसे देखने इक्का-दुक्का लोग ही आ रहे हैं. इससे जुड़े साथी बता रहे हैं कि यद्यपि सरकार ने चम्पारण आंदोलन की १०० वीं वर्षगाँठ के अवसर पर यह अच्छी पहल की है पर सरकार के अन्य हिस्से इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं जैसे शिक्षा विभाग को इसमें बच्चों को भेजना चाहिए था. उनका कहना है कि गाँधी जी जब बिहार आये थे तो उन्होंने किसानों की मदद की थी और इन फिल्मों में यह देखे कि कैसे गाँधी ने बिना हथियार के ब्रिटिश शाशन को भारत से हटाया था| सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: May 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »