करके जल्दी से तैयारी, शाला पढ़ने जायेंगे...शिक्षा पर कविता -
ग्राम-पडेगाँव, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से गणेश राम सारथी शिक्षा पर एक कविता सुना रहे हैं :
करके जल्दी से तैयारी, शाला पढ़ने जायेंगे-
चित्र बने हो जहां मनोहर, मन अपना बहलाएँगे-
पुस्तक कॉपी लेकर झटपट, सीधे शाला जाना है-
ध्यान लगाकर सच्चे मन से, सबक हमें तो पढ़ना है-
कितना अच्छा मिलता भोजन, देखो तो शाला जाकर-
खेलकूद भी तरह- तरह के देखो तो-
शाला जाकर देखो तो शाला जाकर...
Posted on: May 24, 2017. Tags: PS PUSHP SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों को बोल-बोल कर थक गयी हूँ, पर मेरा पेंशन नहीं मिल रहा: भदिया बाई, बैगा महिला...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-करंगरा, पंचायत-धनोली, जनपद-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव की एक आदिवासी महिला भदिया बाई है वह बता रही है कि वह वार्ड क्रमांक 20 में रहती है और उनको पेंशन नही मिल रही है, इस समस्या को लेकर 4-5 बार सरपंच सचिव को बोल चुकी है वे कहते है कि मिल जायेगा लेकिन अभी तक नही मिला है, अब वे बोल-बोल के थक चुकी है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें जिससे मदद हो सके C.E.O. गौरेला@8889849303, सचिव@9516492161, भदिया बाई के पड़ोसी दिनेश बैगा@9111355395.
Posted on: May 24, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
Bultoo( Bluetooth) Radio in Chhattisgarhi language: 24th May 2017...
Today Narmada Prasad and Sumanlata Achala are presenting a Bultoo Radio Program from Chhattisgarh in Chhattisgarhi languages in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 24, 2017. Tags: NARMADA PRASAD SUMANLATA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जहरीले कीड़ों से बचने के घरेलू उपाय -
जगदीश यादव आज वैद्य रामलोटन कुशवाहा से बात कर रहे हैं जो बरसात के मौसम में जहरीले कीड़ों से बचने के उपाय बता रहे हैं. जब भी किसी व्यक्ति को सर्प काट ले तो बरसात के ही मौसम में केचुआ भी निकलता है जो बिलकुल सर्प की तरह दिखता है उसको लेकर व पीस कर दूध के साथ प्रभावित व्यक्ति को पिला दे 15 मिनट में जहर उतर जाता है ,यदि अन्य जहरीले कीड़े काट ले तो उसे बेल की जड़ जिसका पत्र भगवान शिव के ऊपर चढ़ता है उसको लाकर पीसकर प्रभावित व्यक्ति को जहाँ कटा है वहां पर लगा दें तथा उसके रस को पिला दे इससे आराम मिलता है. घर में कोई भी जहरीला कीड़ा न आये इसके लिए सर्पगंधा नाम की जड़ी-बूटी को घर में बांधते हैं जिससे कीड़े नहीं आते है | जगदीश@8602008333
Posted on: May 23, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
अपने भी लूटे, अफ़सर से लुटवाए...जागृति गीत -
प्रखण्ड-विश्रामपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से नन्दलाल यादव एक जागृति गीत सुना रहे है :
अपने भी लूटे, अफ़सर से लुटवाए-
दिलरवा हो, झार के दिखावों-
कायदा सुरक्षा कानून के नियम, 5 किलो देवे ला-
दिलरवा हो, एक व्यक्ति 4 किलो देवे है-
पूरा हक़ मांगने वालो का, राशनकार्ड कटवावेला-
दिलरवा हो दादागिरी दिखाए-
अरे सीजीनेट साथी के, बहुत बहुत धन्यवाद...


