आदिवासी महिला पंच से बातचीत...

ग्राम पंचायत-बेलपत, तहसील-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वोइसबुक यात्रा से मोहन यादव के साथ में आज शांति कँवर हैं जो एक आदिवासी महिला पंच होने के अपने अनुभव बाँट रही हैं वे बता रही हैं कि लोग उनकी बात ध्यान से सुनते हैं वे गाँव में सड़क न होने के लिए पंचायत में आवेदन करती है, अस्पताल न होने के लिए इन्होने आवेदन किया और इसके अलावा जो भी और शौच के लिए शौचालय का प्रयोग तथा इसकी साफ़-सफाई न करने पर होने वाली बीमारियों के बारे में भी समय-समय पर लोगों को अवगत कराती रहती है इसके अलावा इनका एक स्वयं सहायता समूह है जिसमें भी ये दलिया आदि का निर्माण करती है ये अपने गावं में सरहानीय काम कर रही है | मोहन यादव@8435886099

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

निजी कंपनी नियमों को किनारे रख निजी नाम से ज़मीन खरीद रही है : आरोप, जांच का अनुरोध...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता आरोप लगा रहे हैं कि जिंदल पावर लिमिटेड कम्पनी द्वारा 2004 से अब तक 500 एकड़ आदिवासी और गैर आदिवासियों की भूमि को विभिन्न नाम पर क्रय किया गया है वे कह रहे हैं यह एक धोखा है क्योंकि कंपनी ने यह जमीन पवार प्लांट स्थापित करने के लिए खरीदा है उदाहरण स्वरुप वे बता रहे हैं कि कम्पनी द्वारा 250 एकड जमीन दिनेश कुमार भार्गव के नाम पर मन चाहे दामो में खरीदा गया है. वे चाहते हैं कि सरकार इसकी जांच करे क्योंकि किसी भी कंपनी के लिए ज़मीन खरीदने के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित प्रक्रिया है जिसका पालन नहीं किया जा रहा है. वे इस सन्देश को सरकार तक पहुँचाने के लिए अपील कर रहे हैं | गुप्ता@9993891275

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

दोना पत्तल से ग्रामीणों को रोज़गार मिलता है, यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर है और पर्यावरण बचता है...

ग्राम-डोंगरीटोला, पंचायत-खुटा, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में मोहन यादव एक ग्रामीण महिला से दोने-पत्ते के बारे में बात कर रहे हैं कुछ समय पहले सरई पत्ते से बनाये जाने वाले पत्तल-दोने आज पता नहीं किस कोने में छुप गए हैं इसका मुख्य कारण है प्लास्टिक का ज्यादा उपयोग जिसके चलते आज काफी ग्रामीण लोगों के रोजगार भी चला गया है ,पर्यावरण को कोई हानि नहीं थी लोग शुद्धता के साथ भोजन करते थे लेकिन आज सीधे विपरीत हो रहा है जिसके कारण आज लोग बीमार होते हैं पर्यावरण दूषित होता जा रहा है इसलिए साथी सभी से अपील कर रहे हैं कि इस प्रथा को पुनः स्थापित किया जाए ताकि ग्रामीणों को रोजगार के रूप में एक काम मिल सके लोग शुद्धता के साथ रह सके | मोहन@8435886099

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

कोर्ट ने आदिवासी को जमीन देने का आदेश किया है पर वन अधिकारी उसके विपरीत काम कर रहे...

ग्राम-नुनारी, पोस्ट-दोंदर, थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद आदिवासी बता रहे है कि डभौरा रेंज में बीट परमार ग्राम-लफंदा में कम्पार्टमेंट न.267 में दो आदिवासियों ने 2005 में अधिक्रमण किया था जिस पर 2011 कोर्ट चलान किया गया था जो ये अब जीत चुके हैं लेकिन वन अधिकारी कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे हैं आवेदक कर्ता मिठाईलाल आदिवासी, शिवलाल कोल, रामबली मोती कोल, सियावती मिठाईलाल की जमीन को और आदिवासियों को देकर आदिवासियों से लड़ा दिए है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि आप कृपया वनपरिक्षेत्र अधिकारी@7828606581 से कोर्ट का
आदेश मानने को अनुरोध करें .रामप्रसाद@7898654924.

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: RAMPRASAD ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

पानी गिरे अषाढ़ खेती करा हो किसान...किसान गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया खेती पर एक गीत सुना रहे हैं :
पानी गिरे अषाढ़ खेती करा हो किसान-
नगर जोत के है जमीन ला सीध करे-
कोदो कुटकी बुने बर जीरा धान-
खून पसीना बहे खेती के कराई में-
ओही मा जियत हवे सबके परान...

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »