घमंड करने से होता है नुकसान...कहानी -

एक किसान की दो लड़की थी ,बड़ी बेटी चुरकी तथा छोटी बेटी घुरकी। एक दिन बड़ी बेटी बोली मामा के यहाँ जाना है, किसान ने कहा जाओ लड़की जाने लगी, चलते चलते एक भैस मिली जिसने कहा मुझे चारा दे दो लेकिन उसने नहीं दिया और चली गयी अपने मामा के यहाँ पहुची तो वहां पर उसे सभी ने अनदेखा कर दिया वह वापस घर चली आई. इसके बाद छोटी लड़की गयी. भैस ने उससे भी ऐसे ही कहा तो उसने भैस को चारा दिया और अपने मामा के यहाँ पहुची तो सभी ने उसे गले लगाया और खूब खिलाया- पिलाया कुछ दिनों में बाद वापस घर आई तो सभी से उसने बताया लेकिन बड़ी बहन को अच्छा नहीं लगा क्योकि उसके साथ ऐसा नहीं हुआ था इसलिए लोग कहते हैं कि कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए| कन्हैयालाल पडियारी@9981622548

Posted on: May 25, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER

शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है...एकता गीत -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं :
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है-
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए आज हमारा नारा है-
खून-पसीना बहता निसदिन फिर भी मानव भूखा है-
शोषण के रिमझिम पानी में मेरा सावन सूखा है-
गावं-गली के ये निर्धन भूखे कोई नहीं सहारा है-
आओ मिलकर संघ बनाये ताकत नयी जगानी है-
ये तस्वीर बदलनी होगी देकर के कुर्बानी है-
देने आया एकता के द्वारे वो अधिकार हमारा है-
गाँधी जी का सुन्दर सपना एकता का सन्देश है-
गाँव में भारत रहता प्यारा मेरा देश है-
भूखा नहीं रहेगा कोई यह संकल्प हमारा है-
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है...

Posted on: May 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का नाम भेजरी धान के नाम पर पड़ा, हम गोबर खाद की मदद से कई देसी धान उगाते हैं...

ग्राम-भेजरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव, बीज बचाओ-कृषि बचाओ यात्रा के दौरान उनके साथ गाँव के किसान सुन्दरलाल जी से मुलाक़ात की जिनसे परम्परागत फसलों के बारे में जानकारी ले रहे हैं इस गावं का नाम भेजरी धान के कारण पड़ा था क्योकि यहाँ पर बेझारी धान की फसल की पैदावार की जाती है इसमें इसमें मुख्यत गोबर खाद का उपयोग किया जाता है, और साथ में मिट्टी भी मिलायी जाती है जिससे इसकी पैदावार ज्यादा होती है जबकि सरकारी बीजों में यूरिया खाद का उपयोग किया जाता है वे बगरी, बर्रा, नवारी, लोहण्डी आदि किस्म के देसी धान उगाते हैं यहाँ पर धान के अलावा कोदो, कुटकी, उरद ,अरहर आदि फसलों की उपज भी होती है | जगदीश यादव@7697448583

Posted on: May 24, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

ये धरती, ये जंगल, ये नदियां, ये पेड़ों के झुरमुट...प्रकृति कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
ये धरती, ये जंगल, ये नदियां, ये पेड़ो के झुरमुट-
इनके आगोश में रहकर मिलता स्वर्ग का सुख-
इनकी रक्षा करें, ये हमारे रक्षक-
इनको कर लो थोडा नमन...

Posted on: May 24, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

मेरा बन्ना आयो रे शीशे की मोटर कार से...बघेली बन्ना गीत -

जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से फूल कुमारी तिवारी बघेलखंडी भाषा में एक बन्ना गीत सुना रही हैं यह गीत विवाह के समय गाया जाता है :
मेरा बन्ना आयो रे शीशे की मोटर कार से-
बीच बजरिया में मिल गई बन्नी कहाँ चली तू गोरी-
मै मिलने आयी रे पापा की चोरी-चोरी-
बीच बजरिया में मिल बन्नी कहाँ चली तू गोरी-
मै मिलने आयी रे चाचा की चोरी-चोरी-
बीच बजरिया में मिल बन्नी कहाँ चली...

Posted on: May 24, 2017. Tags: PHOOL KUMARI TIWARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »