कामा कटौबै हरियर मडवा...मडवा गीत

ग्राम-धुमाटोला, ब्लाक-मरवाही जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)) से उन्जरिया बाई, सोनिया और लीलावती एक मडवा गीत सुना रही हैं :
कामा कटौबै हरियर मडवा-
कामा कटौबै हरी बॉस-
भले दल जुरेहे-
राजा पहर के हरियर मडवा-
रानी पहर के बॉस...

Posted on: Jun 13, 2017. Tags: ASHA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के स्कूल में दूर दूर से बच्चे आते हैं पर 10 कक्षाओं के लिए 3 शिक्षक है वो भी नहीं आते...

ग्राम-टिकराखुर्द, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी के साथ में मनहरण जी है जो बता रहे है कि उनके गाँव में 10 वीं तक विद्यालय है जिसमे 150 छात्र हैं और केवल तीन शिक्षक हैं जिसके कारण पढाई ठीक से नहीं हो पा रही, इस विद्यालय में दूर दराज के गाँवो से बच्चे पढने आते हैं लेकिन शिक्षक न होने के कारण शिक्षा की स्थिति बड़ी ही दयनीय है इसके लिए जिले में तथा विधायक के पास आवेदन भी किया लेकिन आज कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं |शिक्षा विभाग अधिकारी@9425595096, विधायक@9424202648, जिलाधिकारी@7552223344. बाबूलाल नेटी@9713997981

Posted on: Jun 13, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं होने के कारण हम सभी को 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है...

ग्राम पंचायत-ब्रम्हनी, पोस्ट-कुड़गार, ब्लॉक-पेण्ड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सीजीनेट वॉइसबुक यात्रा से सुखसागर पावले के साथ गाँव की महिलाएं शुकवारिया बाई भगुनिया बाई और चन्द्रकला है जो बता रही कि उनके गाँव के वार्ड नंबर 8 में पानी की बहुत समस्या है उन्हें एक किलोमीटर दूर से पानी लेने जाना पड़ता है उन्होंने सरपंच, सचिव को आवेदन लगाया था जिसमे केवल एक हैण्डपम्प ही सुधारा गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों के फोन पर बात करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का समाधान हो सके| P.H.E.@9424954814. सुखसागर@8010671675.

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

CGnet Swara Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language : 12th June 2017...

Today Alok and Pratibha are presenting a Bultoo Radio Program in Hindi language of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from all over the country. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: ALOK PRATIBHA SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना में उठा तूफान रे आज मचला है गोंड जवान...गोंडवाना गीत

ग्राम-उसाड, जिला-बिलासपुर, (छत्तीसगढ़) से राम सागर उइके के साथ में धनशाय मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
हमें क्या मिटाओगे मिट जाएगा मिटाने वाला-
चिता रोती नही रोती है जलाने वाला-
गोंडवाना में उठा तूफान रे आज मचला है गोंड जवान-
मेहनत हमारी पूंजी तुम्हारी नहीं चलेगी ये कल्ला बजारी-
पूंजी लुटी रे समझी लुटा अस्मत लुटी रे किस्मत लुटा...

Posted on: Jun 12, 2017. Tags: RAMSAGAR UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »