बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन में...विवाह गीत -

ग्राम-कन्हौली, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से उषा देवी एक विवाह गीत सुना रही हैं :
बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन में – सजन घर जाना है-
बन्नी कि मांगों में टीका सोहे-
पटवा लगा के बिदा कर दो-
सिंदूर से मांग भर दो-
मुआ से गोद भर दो-
बन्नी के अंगो में चुनरी सोहे-
गोटवा लगा के विदा कर दो-
बन्नी बैठी है कमरे में हँसे मन-मन मे...

Posted on: May 26, 2017. Tags: SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में लगभग 60 लोगो का वृद्धावस्था पेंशन 3 महीने से नहीं दिया गया, कृपया मदद करें...

ग्राम-कर्राटोला, पंचायत-ताराडांड, विकासखण्ड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रविकान्त शाह पन्द्रे ग्रामीणों से चर्चा के बाद गाँव के बुज़ुर्ग साथी छोटेलाल जी उन्हें बता रहे है कि उनको पिछले 3 महीने से पेंशन नही दिया जा रहा है | उनके जैसे ही गाँव के और लगभग 60 लोगो का वृद्धावस्था पेंशन 3 महीने से रुका हुआ है | तो इनकी मांग है कि इनका पेंशन का पैसे मिल जाये ताकि इनका गुजर बसर हो सके | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें: कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत C.E.O@9753725845, सरपंच@9669041490. रवि@8602008777

Posted on: May 26, 2017. Tags: RAVIKANT SHAH PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के तीनों हैण्डपम्प ख़राब, नदी का पानी पीते हैं, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जनपत्रकारिया यात्रा आज आमाटोला ग्राम-ताड़पतरा, पंचायत आमानारा, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची हैं वहां आशा सिंह नेटी के साथ में गाँव की ललिता बाई है जो बता रही है कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है जिसके कारण इनके गाँव के लोग एक किलोमीटर दूर नदी का पानी लाकर पीते है | गाँव में 87 मकान है इनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है वो भी खराब पड़े है | उनको सुधरवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये है तो आज बनेगा कल बनेगा एसा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं और इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों की मदद करें: सरपंच@9209997192, सचिव@9406114272.

Posted on: May 25, 2017. Tags: ASHA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER

विधवा एक जिन्दा लाश, भारत की एक कुप्रथा : हमें अधिक विधवा विवाह का प्रयास करना चाहिए...

विधवा एक जिन्दा लाश: जब कोई महिला विधवा हो जाती है तो हमारा समाज ही उसकी दयनीय स्थिति के लिए परम्परा के नाम पर सबसे अधिक गुनहगार होता है जबकि दोष उस विधवा के ऊपर थोप दिया जाता है और उसकी सम्पूर्ण जिन्दगी को एक सफ़ेद कफ़न के साथ धकेल दिया जाता है इसका जिम्मेदार हमारा समाज ही है, हिन्दुस्तान की इस परंपरा को बदलना होगा ताकि विधवा भी अपनी जिन्दगी को एक नयी राह पर ला सके इसके लिए हमे विधवा के पुनर्विवाह के बारे में ऐसे कार्यक्रम करने होंगे और उन्हें एक नयी जिन्दगी देनी होगी, कह रहे हैं सुनील कुमार@9308571702 मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से. वे कह रहे हैं हमारा देश हर मामले में आगे जा रहा है हमारी विधवा बहने भी पीछे नहीं रहनी चाहिये। सुनील कुमार@9308571702

Posted on: May 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सेवा जन सेवा सजोरे जनसेवा...जनसेवा गीत -

ग्राम- देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ख़ुशी पोया अपनी क्षेत्रीय सरगुजिहा भाषा में एक जनसेवा गीत सुना रही हैं :
सेवा जन सेवा सजोरे जनसेवा-
देश-विदेश के लोग बन गेह निशान-
गावं-गावं मा लगावाथी परमाणु मशीन गा-
गावं-गावं के लैका रोवथ सियान-
सेवा जन सेवा सजोरे जनसेवा...

Posted on: May 25, 2017. Tags: KHUSHI POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »