10 लोगो के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की समस्या होती हैं...
बी सी एन डिपो रेलवे, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कल्लू बता रहे हैं वे झाँसी के रहने वाले हैं और रेलवे के पास रहते हैं, उनके सांथ 10 लोग हैं, मजदूरी का काम करते हैं, एक माह से वहां हैं, वे लॉक डाउन में फंसे हैं उनका कहना उन्हें खाने की दिक्कत होती है, दिन में एक बार खाना मिलता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उनकी समस्या को सरकार तक पहुंचाकर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@938120453. (164836)
Posted on: Apr 13, 2020. Tags: BABULAL NETI BILASPUR CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना का रूप बनाया महामारी देश में आया...कोरोना गीत-
कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकाई दास धार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
कोरोना का रूप बनाया महामारी देश में आया-
कैसे प्रवेश की है देश में हमारा-
शहरो में मच गये हाहाकारा-
कितने लोग हमें छोड़ गये हैं-
हजारो मरीज बिस्तर में पड़े हैं-
शव को परिवार देख न पाया-
दुगना नित बढ़ रही बीमारी-
देश में संख्या घट रही हमारी-
कोरोना का रूप बनाया महामारी देश में आया...
Posted on: Apr 13, 2020. Tags: CG CORONA RAIPUR SONG TIKAIDAS DHAR VICTIMS REGISTER
का करबो कैसे करबो, कैसे के जनता ला बचाबो रे...कोरोना पर गीत-
कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से टिकाई दास धार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
नरेंद्र मोदी अमित शाह करथे विचारा रे-
का करबो कैसे करबो-
कैसे के जनता ला बचाबो रे-
जितना जल्दी हो सके ता लॉक डाउन कराबो गा-
वैक्सीन अभी बने नहीं ता टेबलेट खवाबो गा-
का करबो कैसे करबो, कैसे के जनता ला बचाबो रे...
Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CG CORONA RAIPUR SONG TIKAIDAS DHAR VICTIMS REGISTER
आज के समय में बीमारी से बचने के लिये सावधानियां और उपाय...
मालीघाट, मुज़फ्फापुर, बिहार से सुनील कुमार कोरोना के संबंध में डॉ. विनोद जो AIIMS से हैं उनके द्वारा दी गयी सावधानी को बता रहे हैं:
सभी परिवार के सदस्य कृपया ध्यान दें
1 कोई भी खाली पेट न रहे
2 उपवास न करें
3 रोज एक घंटे धूप लें
4 AC का प्रयोग न करें
5 गरम पानी पिएं, गले को गीला रखें
6 सरसों का तेल नाक में लगाएं
7 घर में कपूर वह गूगल जलाएं
आप सुरक्षित रहे । घर पर रहे i
8 आधा चम्मच सोंठ हर सब्जी में पकते हुए डालें..
9 रात को दही ना खायें
10 बच्चों को और खुद भी रात को एक एक कप हल्दी डाल कर दूध पिएं
11 हो सके तो एक चम्मच चवनप्राश खाएं
12 घर में कपूर और लौंग डाल कर धूनी दें
13 सुबह की चाय में एक लौंग डाल कर पिएं
14 फल में सिर्फ संतरा ज्यादा से ज्यादा खाएं
15 आंवला किसी भी रूप में चाहे अचार , मुरब्बा,चूर्ण इत्यादि खाएं।
यदि आप Corona को हराना चाहते हो तो कृप्या करके ये सब अपनाइए।
हाथ जोड़ कर प्रार्थना है आप
दूध में हल्दी डालकर उपयोग कर इम्यूनिटी बढ़ाये और बिमारी को दूर भगाये|
Posted on: Apr 12, 2020. Tags: BIHAR CORONA MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
लॉक डाउन में फंसे खाने की समस्या हो रही है राशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-बाबुली, तहसील-कमटी, जिला-सोलापुर, महारास्ट्र से राहुल बता रहे हैं वे लॉक डाउन में फंसे हैं, वे बिहार के रहने वाले हैं, सांथ में 17 लोग हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : राजू@9749834110.
