पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित है-
ग्राम-चिंताकोंटा, पंचायत-मोतीपाटी नगरंम, ब्लॉक-भुर्गुमपाड, जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से काडती रमेश बता रहे है कि 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित है|और तेलंगाना सरकार से उन आदिवासियों के लिए कुछ मदद नहीं कर रही है उनका खेती कब्सा कर पौधारोपण लगाया गया है, 1 साल से वहां के आदिवासी खेत नहीं कर रहे है| लोगों को जीने कि बहुत दिक्कत हो रहा है| इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है@8106633259
Posted on: Feb 12, 2022. Tags: BURGAMPAD BHADRADRI DISPLACED GONDI IDP KOTHGUDEM TG REGISTER VICTIM VICTIMS
पुल नही बना है, बरसात के दिनों में पानी भर जाता है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामूराम बता रहें हैं कि उनके गांव में बड़ेकिलेपाल से काकालोर तक पुल नही बना है, बरसात के दिनों में पानी भर जाता है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क@7646865931, सरपंच@9479238029, सचिव@9408073934, कलेक्टर@8488956694, कलेक्टर@8458956694
Posted on: Feb 12, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM PULIYA
माता शेरावालिये तेरी आरती उतारूँ हर छण...भक्ति गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
माता शेरावालिये तेरी आरती उतारूँ हर छण-
मै भोग लगाऊँ मै जल चढ़ाऊँ-
चढ़ाऊँगा माता को फल आहार-
माता तेरे दर पे खड़ा हूँ लेके आशा-
हाथों को जोड़े कृपा हम सब पर बरसा दे...
Posted on: Feb 12, 2022. Tags: BHAKTI SONG MANOJ KUSWAHA MP NIWARI
पास बुलाती है कितना रुलाती है...गाना
जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से प्राची एक ग़ज़ल सुना रही है:
पास बुलाती है कितना रुलाती है-
कितना सताती है याद तुम्हारी-
जब जब मुझ को आती है-
याद तुम्हारी जब जब मुझ
को आती है, आती है-
जिनकी सर पे मामता कि दुवाये है-
किस्मत वालें वो है जिनकी माँ है-
कितना सताती है याद तुम्हारी...
Posted on: Feb 12, 2022. Tags: GAJAL SONG
आजा रे आजा रे पिया सोन चिरईया रे...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोट, पोस्ट-पटना, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रायसिंह शांडिल्य एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
आजा रे आजा रे पिया सोन चिरईया रे-
पीहू पीहू पपिहा करा थे गोहार-
सुनी सुनी कलपथे महुआ के डार-
ऐति डोले ओति डोले पिपरे के पान-
सुनी सुनी कलापथे महुआ के डार-
आजा रे आजा रे पिया सोनचिरईया रे...
