Impact: लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी अब राशन मिल गया है...
सोनी विश्वकर्मा बता रही है कि उनका परिवार 260/147 चौधरी गढइया, शिक्षा भवन के पास, लखनऊ में रहते है | लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है, उनके परिवार में 3 लोग है उनके पापा बीमार है इसलिए कोई काम नहीं कर पाते है, उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है बहुत परेशान है| अभी किसी से उधार मांगना मुश्किल है क्योंकि आसपास में किसी के पास काम नहीं है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर@8922828841.
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT LUCKNOW SONG UP VICTIMS REGISTER
आंधी तूफान में हमारा छप्पर और सामान उड़ गया है, कड़ी धूप में हाल बेहाल है...
ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या बता रही हैं कि तूफान आने से गाँव में लोगो के घर, छप्पर, मवेशियों का चारा सभी उड़ गया है, गाँव के 23 परिवार के लोग को इस प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है, लोगो को कड़ी धुप में रहना पड रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें व्यवस्था दिलाने में मदद करें, जिससे उनकी तकलीफ दूर हो सके: संपर्क नंबर@8516047101. (167495)
Posted on: May 17, 2020. Tags: MP NATURAL DISASTAR PROBLEM REWA SONG SUKANYA VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
विनोद भीमराव जादव बता रहें है कि वे शोलापुर महाराष्ट्र के रहने वाले है लोकडाउन के कारण 2 महीने से वागोली प्रियंका नगरी सर्वे नम्बर 1339 पिन कोड 412207 पुणे में फंसे हुए उनके परिवार में 5 लोंग है, उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने राहत राशन की मदद मिल गई है, वे सभी सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@8378935064.
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: राशन नहीं है खाने की समस्या हो रही थी, अब मिल गया है...
चौकीदारी रोड, खांडवे नगर, वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से मनोज शर्मा जो रीवा जिला मध्यप्रदेश के निवासी हैं, वे 5 लोगो के साथ लॉकडाउन में हैं, उनके पास राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही थी, जिससे वे परेशान हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का व्यवस्था हो गया, वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@8080018198, 8484809026.
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद हम सभी दृष्टिबाधित परिवारों को राशन मिल गया है...
दिल्ली से राजेश पाठक बता रहे है कि पुरानी विधानसभा आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा के कार्यालय में 9,10, दृष्टि बाधित परिवार के लोग मिलकर गए थे तो वहां संजीव झा उपस्थित नहीं थे, हम सभी दिल्ली के नत्थूपुरा इलाके के रहने वाले हैं | हम सब लोग दर-दर भटक रहे है, इन लोंगो के पास खाने के लिए कुछ नहीं है छोटे-छोटे बच्चे है और किराये के मकान में रहते है, मकान का किराया देने के लिए पैसे नहीं है, बहुत परेशान थे, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और अब उन्हें खाने राहत राशन उपलब्ध हो गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@9350166110.
