पीड़ितों का रजिस्टर : हम नक्सलियों के आतंक से डरे हुए हैं, इसलिए गाँव छोड़कर भाग निकले ...
ग्राम- कोयामेटा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राजू यादव पिता का नाम गणेश यादव बता रहें है 4 परिवार है, वे नक्सलियों से बहुत परेशान रहते थे मीटिंग में नाचने के लिए बुलाते थे| नहीं जाने से मार भी देते थे, इसलिए 2012 में अपना गांव छोड़कर अभी नारायणपुर शांतिनगर में दूसरे का जमीन लेकर रह रहें है और अपना जीवन यापन कर रहें है। सरकार से मदद लेने के लिए फार्म भी जमा कर दिए है | लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है|(183880) D
Posted on: Jan 31, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस का मुखबिर समझकर बहुत मारे तब से नारायणपुर में रहता हूँ...
ग्राम पंचायत-घोंघापाल, थाना-बड़ेडोंगर, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ) से संदीप कुमार सोरी बता रहें है कि पहले गायत्री मंदिर में पूजा करने जाता था फिर उन्हें पुलिस लोग मिलने आते है करके आरोप लगाए 2009 में और गांव वालो को इकट्ठा किए और नक्सली 30-40 लोग हथियार वाले थे और उनका हाथ पैर को बांधे और बहुत मारे घायल हो गए थे फिर उन्होने मेडिकल करवाएं, और अपना गांव छोड़कर अभी नारायणपुर में आकर रह रहें है, और अभी तक सरकार के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला है उनका कहना है कि सरकार के तरफ से मदद मिलना चाहिये | सभी साथी से मदद कि अपील कर रहें है| सपर्क@9424236064 (183660)
Posted on: Jan 31, 2021. Tags: KONDAGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : मुझे पुलिस ने नक्सली समझकर जेल में भेज दिया था...
जिला-कांकेर, थाना-अंतागढ़, (छत्तीसगढ़) से अगनुराम सोडी पिता सूबेदार सोडी बता रहे है कि मुझे पुलिस वाले जबरजस्ती नक्सली साबित कर के जेल ले गए थे, कभी खाना मिलता था, कभी नही मिलता था,बहुत परेशान था, घर मे भी सभी लोग परेशान थे, वकील मदद किए जेल से निकालने में तीन साल से पेशी जा रहा था, एक पेशी का 50 रूपया लेता था, अब पेशी आखरी हो गया है, वे जेल से छुट गये हैं| सम्पर्क नम्बर @7587145102. (184345) D
Posted on: Jan 30, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: मुझे पुलिस ने नक्सली समझकर बंधक बना लिया और जेल में भेज दिया था...
ग्राम-सोडे, ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से चैत राम उइके बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस ने नक्सली के नाम से पकड़कर जेल में भेज दिया| उनके 4 बच्चे हैं घर के कमाने वाला कोई नही था जिससे उन्हें बहुत परेशानी हुई| वे गाँव के लोगों से कर्ज लेकर वकील को फीस देकर अपना केश का निपटारा करवाया, अभी वे घर में है लेकिन कोई रोजगार नही है, न ही सरकार कोई मदद कर रहा है, ये साथी छत्तीसगढ़ सरकार से मदद कि मांग कर रहे हैं, उन्हें दैनिक रोजगार दिलाने में सहायता करे|
Posted on: Jan 28, 2021. Tags: ANTAHGARH CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने नक्सली समझकर जेल में बंधक बनाकर रखा हम गरीब हैं...क्रपया मदद करें
ग्राम-सोडे, थाना-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से संकू राम आचला बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस ने 2005 में नक्सली समझकर जेल पहुंचा दिया था, घर मे उनके छोटे-छोटे थे घर में उनके अलावा कोई नही था कमाने वाला उनके जाने के बाद घर का हाल-बेहाल हो गया था| कई दिनों बाद वे जब जेल से आये तो अब उनके पास बहुत गरीबी है सरकार के तरफ से उन्हें कोई मदद नही मिला है, ये साथी चाहते हैं सरकार उन्हें मदद करे | जिससे वे अपने परिवार के साथ सुखद जीवन का निर्वाह कर सके | सम्पर्क नम्बर@9098931331.
