3 साल से रोड और पुल की समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-ककनार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ महादेव,सुन्दरलाल नाग ये लोग पुसपाल के रहने वाले है वे बता रहे है कि उनके गाँव के रोड में पुलिया नहीं है पुसपाल से पालम तक 2 पुलिया की जरुरत है पुल नहीं होने के कारण आने जाने में बहुत समस्या होती है | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है तो बनायेंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है | 3 साल से ये समस्या है और सरपंच सचिव को बताया गया है | लेकिन ध्यान नहीं देते है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल और रोड को ठीक करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7587241705. सरपंच नम्बर@7647007597, लोहांडीगुडा CEO@8889251366. (171412)
Posted on: May 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA ROAD SUNDARLAL NAG
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम में उनके पिता को नक्सलीयों ने मार दियें,2007 में फिर गांव छोड़ना पड़ा...
ग्राम-गरगम, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) नागेश सोडी, पिता मंगडू सोडी बता रहे हैं सलवा जुडूम में उनके पिता को नक्सलीयों ने मार दियें, फिर नक्सलीयों के डर से 2007 में वे लोग अपना गांव छोड़कर जेलवाडा बीजापुर शिविर में रह रहे हैं, सरकार के तरफ से उन्हें अभी तक कोई मदद नही मिला हैं, उनके गांव में कुछ लोग आयें और मदद मिलेगा कर ले लिख कर ले गये| 8 माह हो गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई, वे चाहतें हैं की सरकार से तरफ से उन्हें कुछ मदद मिलें| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@6265730388, CEO@9752463107, कलेक्टर@9977001253. GT
Posted on: May 03, 2021. Tags: 2007 BIJAPUR CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM NAGESH SODIMANGADU SODI VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या हैं लोगों को पानी की बहुत दिक्कतें होती हैं, कृपया मदद करें-
नगर पंचायत शांतिनगर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से गोपाल जी बता रहे हैं की उनके मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या हैं, वहां के लोगों ने आस पास के मोहल्ले से पानी लाकर पीते हैं, इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इस लिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की समस्या का निराकरण करने में मदद करें:संपर्क नंबर@7587252491. (187824) GT
Posted on: Apr 30, 2021. Tags: BIJAPUR CG GOPOAL SHANTINAGAR VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2004-5 में सलवा जुडूम में नक्सलियों के डर से भगकर वे अपने गांव छोड़कर शांतिनगर शिव
ग्राम पंचायत-कनईगुडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से ललिता बता रहे हैं 2004-5 में सलवा जुडूम में नक्सलियों के डर से भगकर वे अपने गांव छोड़कर शांतिनगर शिविर बीजापुर में आकर रह रहे है, और अभी गांव में जाकर खेती करना शुरू कियें हैं, अधिक जानकारी के लियें सम्पर्क नंबर@9479093640.(9406033089) GT
Posted on: Apr 30, 2021. Tags: BIJAPUR CG LALITA SHANTINAGAR VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के कारण सभी लोग भागे फिर हमें भी आना पड़ा,
नगर पंचायत शांतिनगर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुजीता धुरवा बता रही हैं की सलवा जुडूम के कारण गांव के सभी लोगों ने अपना गांव छोड़कर जा रहे थे, फिर उसनें भी बीजापुर शिविर में आकर रह रही हैं, उनके परिवार में कोई नही हैं, अकेली रहती हैं, और बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रही हैं, अधिक जानकारी के लियें संपर्क नंबर@77587305970.(187806) GT
