हमारें गांव में सीसी रोड को बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है-

ग्राम पंचायत-रायकोड़े, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मंडावी बता रहें है कि उनके पारा में सीसी रोड नहीं बना है, वार्ड क्रमांक 6 में 22 मकान है, बरसात के समय में उन लोगों को जाने आने में बहुत दिक्कत होती हैं, इसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत किये लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क@9479276404, सरपंच@8939630861, सचिव@7000599185, सीइओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM MANDAVI CG GUHAR LOHANDIGUDA ROAD

हमारे गांव में रोड नहीं बना है, बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है,

ग्राम पंचायत-कुमली, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रभुनाथ ठाकुर बता रहे हैं कि उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, गाड़ी मोटर नही चल पाती है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479157295, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTAR CG KUMALI LOHANDIGUDA PRBHUNATH THAKUR PROBLEM ROAD

IMPACT: सीसी रोड बनवाने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...

ग्राम पंचायत-धुर्रागांव, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रदेशी कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना था| लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती थी| उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से सीसी रोड बन गया है अभी सब लोग खुश है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9311519045.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BASTAR CG IMPACT LOHANDIGUDA PARDESHI KASHAYAP

गांव में हैंडपंप बहुत दिन से खराब है, कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं-

बिंदू राम, स्कूलपारा, ग्राम पंचायत-कस्तूरपल्ली, ब्लॉक-लोहांडीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके गांव के लिमीपदर स्कूलपारा में एक हैंडपंप है जो की काफी दिन से खराब है। लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। वहां 50 घर का जनसंख्या है। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किया है लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से मदद करे के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7987587521, सीईओ@8889251366.

Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTAR BINDURAM KASTURPALLI CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

स्टेट लाईट नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-पालम, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकलूराम कश्यप बता रहे हैं उनकें गांव में स्टेट लाईट नहीं है| नही होने के कारण लोगों को अँधेरे में चलना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पट्टा दिलाने में मदद करें: नंबर@7647007597, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BASTAR CG LIGHT LOHANDIGUDA PALAM PROBLEM SUKALURAM KASHYAP

« View Newer Reports

View Older Reports »