भगवन हमारा जीवन संसार के लिये हो...भजन-

ग्राम-खैरा, पोस्ट-टिकना, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से मुन्नुलाल पटेल एक भजन सुना रहे हैं:
भगवन हमारा जीवन संसार के लिये हो-
यह जिंदगी हो लेकिन उपकार के लिये हो-
भगवन हमारा जीवन संसार के लिये हो-
यह जिंदगी हो लेकिन उपकार के लिये हो-
उद्देश को अधूरा मर जाने पर न छोड़ें-
चाहे हमारी नईया पतवार के लिये हो...(AR)

Posted on: Jul 20, 2020. Tags: MP MUNNULAL PATEL SATNA SONG VICTIMS REGISTER

नहा रे खोरे दियेला लाली ओ...ददरिया गीत-

ग्राम-रायनार, पंचायत-धनौरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दसरी, दसरती और चंद्रू बाई एक ददरिया गीत सुना रही हैं:
नहा रे खोरे दियेला लाली ओ-
जोड़ा लाली ला उतारो-
बदन खाली मजा लुटी डारे-
मजा लुटी डारे करिया मोर पतला जवान-
टोला कैसे लागे घुमना बता दे मोला-
तोर बर दवा भेजों कि अउ राबे बीतें...

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

अरे हाय रे, हाय रे सत्संग नाचे...भजन-

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
अरे हाय रे, हाय रे सत्संग नाचे-
ठाकुर जी के भजन का गा के-
हाय रे सत्संग नाचे-
ठाकुर जी जिये मारे तीन गो काम-
ये दुनिया जन ईष्ट भिती की करो सतनाम-
घर घर बनाये सदाचार हाय रे सत्संग नाचे... (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: BALRAMPUR CG NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

15 साल से रह रहे हैं, भूमि पट्टा नहीं मिला है...

ग्राम-पुरभा, पंचायत-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मुन्नालाल कोल बता रहे हैं वे 15 साल से वहां रह रहे हैं लेकिन उनका भूमि पट्टा नहीं बना है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर भूमि पट्टा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7024891084. तहसीलदार@9993474875. (170483) (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: MP MUNNALAL KOL PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : केंसर बीमारी का जड़ी बूटी से निःशुल्क ईलाज...

अर्यावाडा, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से वैद्य आर के बता रहे हैं वे केंसर बीमारी की दवा देते हैं, 5 साल से दवा दे रहे हैं, दवा से कई लोगो को लाभ मिला है, वे दवा के बदले कुछ नहीं लेते हैं निःशुल्क ईलाज करते हैं, ये दवा वे वनों से प्राप्त करते हैं और ये किसी भी महीने में प्राप्त किया जा सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9420731094. (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: GADCHIROLI HEALTH KANHAIYALAL KEWAT MH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »