पीड़ितों का रजिस्टर: मुझे पुलिस ने नक्सली समझकर जेल में भेज दिया था, जेल जाने के बाद घर गरीबी से हाल-

ग्राम-सोडे, थाना-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस 2012 में उसे उनके घर से 4 बजे रात आकर नक्सलियों के लिए काम करता है करके जेल में ले जा के बंद कर दिया था | उनके जेल जाने के बाद घर का हालत गरीबी से भर गया वे एक छोटा किराना दूकान चला रहे थे| उसी से उनका रोजी रोटी चलती थी अब वे भी बंद हो गये हैं| सरकार कोई मदद नही कर रहा है,जिससे वे बहुत परेशान है| पीड़ित परिवार सरकार से मदद की मांग कर रहा है की उन्हें दैनिक रोजगार दे ताकि वे अपने परिवार के साथ रहकर जीवन बसर कर सके|

Posted on: Jan 27, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पिता जी को नक्सलियों ने जान से मार दिया,गाँव छोड़कर जान बचाकर भागे हैं

ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से महतु राम दर्रो बता रहे हैं कि उनके पिता जी को नक्सलियों ने सन 2008 घर में आकर जान से मार दिए | उन्हें किसी भी तरह का सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिला | वे सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिले | वे अभी अन्तःगढ़ में रहकर मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं|

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल पीड़ित हैं सरकार रोजगार नही दे रहा है गरीब हैं..

श्यामनगर, ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर से मनीराम मरकाम बता रहे कि उन्हें नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिर समझ कर बहुत परेशान किया| जान सेमारने की धमकी दी लगातार परेशान होने से वे अपने गाँव छोड़कर श्याम नगरंतःगढ़ में जाकर बस गये हैं| रोजगार नही है मजदूरी करके अपना जीवन जी रहे हैं सरकार उन्हें कोई मदद नही कर रहा है | वे सरकार से मदद चाहते हैं कि उन्हें जीवन गुजारा करने में सहयोग करे|

Posted on: Jan 25, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मै पहले नक्सली संगठन में था, आत्म समर्पण कर चुका हूँ, दिया गया नौकरी पुलिस वापस

श्यामनगर अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) प्रभुनाथ बता रहे हैं कि वे पहले नक्सली में संगठन में सामिल थे वे अनेक घटनाएं भी किये हैं| लेकिन बाद में वे पुलिस के सामने अपना आत्म समर्पण कर दिया | उसके बाद से पुलिस ने उन्हें गोपनीय सुरक्षा बल का नौकरी दिया | लेकिन उन्हें 2015 में नौकरी से निकाल दिया गया | अब वे वापस नौकरी चाहते हैं जिससे अपने परिवार का पालन-पोषण ठीक तरह से कर सकें | सरकार अब तक कोई सुनवाई नही कर रहा है |

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर के कारण 47 परिवार अपने गाँव छोड़ने में मजबूर हैं...

ग्राम-सिरंडी, जिला-कांकेर,( छत्तीसगढ़) से भुवन लाल भोयर बता रहे हैं कि वे 2008 में जनपद सदस्य थे, नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिर समझकर मुझे हमेशा परेशान कर रहे थे, नक्सली हिंसा से डरे वे अपने 47 परिवार के भानुप्रतापपुर में आ के बस गये हैं, गाँव घर के 55 एकड़ जमीन छोड़कर यहाँ मजदूरी करके अपना जीवन का गुजारा कर रहे हैं| यहाँ सरकार किसी तरह का मदद नही कर रहे हैं, जिससे वे बहुत परेशान हैं, वे सरकार से मदद की अपील करते हैं कि पीड़ित परिवार को सरकार के प्रावधान के अनुसार इन्हें सहयोग दिलाने में मदद करें

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »