कई वर्ष हो गये खेती कर जीवनयापन करते हुए, लेकिन अभी तक भूमि पट्टा नही मिला है-
अशोक बियार पतेराटोला, ग्राम पंचायत-कोटि, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से आजादी के 70 साल बाद भी देश के कई ऐसे गाँव है जहा मुलभुत बुनयादी चीजें लोगो तक नही पहुचे है | बताया जा रहा है की कई वर्ष बीत गये इस गाँव में खेती कर जीवनयापन करते हुए लेकिन अभी तक भूमि पट्टा नही दिये एंव अन्य सरकारी योजनायें से वंचित | ग्रामसुराज अभियान शिविरों में समस्या से संबधित अधिकारियों को आवेदन या सिकायत लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजी नेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है.जिलाधिकारी रायगढ़@9425253580. तहसीलदार@7509491529. सचिव@9754531649. पटवारी@9617692048. अशोक बियार@6266961920.
Posted on: Sep 20, 2019. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा नहीं होने से कागजात नहीं बनता और योजना का लाभ नहीं मिलता...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोटि, पतेराटोला, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं, वे गाँव में कई वर्ष से रह कर खेती बाड़ी का कार्य कर रहे हैं, उनके गाँव में किसी के पास भूमि पट्टा नहीं है, भूमि पट्टा नही होने के कारण स्कूली बच्चो का कागजात नहीं बन पा रहा है, सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है| उनका कहना है, मुख्यमंत्री आबादी पट्टा बना, लेकिन किसी को अभी तक आबादी पट्टा नहीं मिला है| उन्होंने ग्राम सभा, पंचायत और लोक सुराज अभियान में आवेदन किया है, पर समस्या का कोई निरकरण नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: जिलाधिकारी@9425253580, तहसीलदार@07509491529, सचिव@9754531649, पटवारी@9617692048. संपर्क नंबर@6266961920.
Posted on: Sep 13, 2019. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
27 दिन काम किये, मजदूरी का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम,पोस्ट-कृष्णानगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मानमती सरुता और देवंती सरुता बता रहे हैं, उन्होंने आंगनबाड़ी निर्माण में 27 दिन काम किया था, जिसका पूरा मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, केवल 2000 दिया गया है, बाकि का पैसा नहीं मिला है| उनके साथ जितने लोग काम किये थे, सभी का 10-10 दिन उपस्थिति काट दिया गया है| सरपंच को बोलने पर ध्यान नहीं देते| वे सीजीनेट के साथी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@8120280539, सचिव@9165403234. देवसन कुमार@8462927713.
Posted on: Sep 10, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVASAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद गाँव में बिजली लग गयी-
ग्राम-पंडरी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामजीत सिंह आयाम बता रहे हैं, कि वार्ड क्रमांक 12 में 10 साल से बिजली के पोल गिरे थे, लेकिन गड़े नहीं थे, कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| बच्चो की पढाई भी नहीं हो पाती थी| तब उन्होंने 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके 1 माह बाद काम शुरू हो गया, और गांव में आधे ज्यादा जगह पर बिजली लग चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9669189891.
Posted on: Sep 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMJIT SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...गीत-
ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
जब से तेरी लगन लगी दिल हुआ दीवाना है-
सूरज में ढूँढा तुझे, चंदा में पाया है-
तारो की झिलमिल में मेरे श्याम का बेसरा है-
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...
