8 मार्च 2019 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं और संदेश...

जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए संदेश दे रहे हैं| आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं| सन 1911 में जब महिलाएं फैक्ट्रियों में काम करती थी, उनके प्रति लोगो के कई तरह के भाव होते थे, तब उन्होंने यूनियन बनाई और अपने अधिकारों के लिये आवाज उठाया| 8 मार्च से 1911 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया गया| आज महिला सशक्तिकरण के लिये कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं| महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं| घर के कार्यों से लेकर देश की रक्षा तक सभी कार्यों में महिलाओं का योगदान है|

Posted on: Mar 08, 2019. Tags: KALICHARAN MP MURAINA SONG VICTIMS REGISTER WOMAN'S DAY

पलंग, पलंग पर सोवा ललनवा कैसे सबरे ला...झूमर गीत-

ग्राम-बैजनपाट, पंचायत-खोहिर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंगली, रोली और संपतिया एक झूमर गीत सुना रहे हैं:
पलंग, पलंग पर सोवा ललनवा कैसे सबरे ला-
भईया चाभी लेके गयेन बा विदेशवा कैसे सबरे ला-
पलंग, पलंग पर सोवा ललनवा कैसे सबरे ला-
भईया चाभी लेके गयेन बा विदेशवा कैसे सबरे ला...

Posted on: Feb 26, 2019. Tags: CG JHUMAR MANGALI ODGI SONG SURAJPUR

दे दे सरस्वती माँ मोला दर्शन दे दे न...भजन गीत

ग्राम पंचायत-धर्सेडी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अंजली एक भजन गीत सुना रही हैं:
दे दे सरस्वती माँ मोला दर्शन दे दे न-
मै तो आ गए हों तोरे द्वारा-
के माँ मोला दर्शन दे दे न-
न धरे हो फूल पतरा, न धरे हो नरियर-
दे दे सरस्वती माँ मोला दर्शन दे दे न...

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: ANJALI CG ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कोयतोर बिगड़ गए हैं यार देखा सिटी मा रे...गीत -

ग्राम-सालीवाडा, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलिराम धुर्वे एक गीत सुना रहे हैं:
कैसी लीला अपरम पार-
कोयतोर बिगड़ गए हैं यार देखा सिटी मा रे-
जन बच्चा से दारू पीबे बन गए हैं मतवार-
भाई-भाई में झगड़ा होवे फूट गई परिवार-
कैसी चलहो गड़बड़ साल देखा सिटी मा रे-
कोई चरावें गईया भैसिया कोई चरावे छेरी-
बन बसिया के छोड़ जबलपुर लगा रहे हैं फेरी...

Posted on: Feb 21, 2019. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

राह नही मिली है, अब चलने को...कविता

ग्राम-भातखावा चाय बागान, जिला-आलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) से सोनाली महाली
लडकियों को केन्द्रित रखते हुए ‘मेरी राह’ कविता सुना रही है :
राह नही मिली है, अब चलने को-
चलती जा रही हूँ, अब मै कभी न रुकने को-
आरजू मिली नही है,अब मचलने को-
ज़ोश नही चड़ी अब, कुछ करने को-
पंछी बनके उड़ने लगी हु मै-
आशमा को अब छुने लगी हूँ मै-
ऐसा लगता है हर राह को, इंतज़ार है मेरा...

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: SONALI MAHALI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »