पंचायत-ठेंगाडांड,ब्लाक-गोरेला,जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में रोड का अधुरा निर्माण...EDITED FILE

सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी ग्राम पंचायत-ठेंगाडांड,ब्लाक-गोरेला,जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में यहां के निवासियों प्रेमसिंग, विशाल, भुवनसिग,उमेस्वरसिंग,मिठाईलाल से जुड़े है जो बता रहे हैं कि इस गाव में रोड की समस्या बता है ये बता रहे है कि इनके यहां रोड का निर्माण कार्य शुरु हुवा था लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया इसके अंतर्गत तीन वार्ड आते है 250 की जनसंख्या है ईन्होने विद्यायक महोदय से बात भी किया लेकिन कोई
कार्यवाही नहीं हुई इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि इनसे बात कर दबाव बनाये जिससे इनकी समस्या का समाधान हो सके
मिठाईलाल@7697356408,सीओ@7387673744सचीव@9754356476.

Posted on: May 29, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जंगली धनिया से पेशाब में जलन का उपचार -

ग्राम-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम साथ में वैध राम लोटन कुशवाह पिथोराबाद, नई बस्ती जिला सतना (मध्यप्रदेश) से वह बता रहे है कि अगर किसी को पेशाब में जलन हो जिसे अंग्रेज़ी में यूरीन इंफेक्शन भी कहते हैं तो जंगली धनिया ( यह घरों में पाए जाने वाले धनिया से अलग होता है) को पीसकर छानकर पानी में घोलकर समस्या से पीड़ित व्यक्ति को पिला दिया जाए, यह औषधि उपचार बहुत ही लाभदायक साबित होगा | वैध राम लोटन कुशवाह@8461018985. सग्गन कह रहे हैं कि इस तरह की अनेक औषधियां हमारे आसपास उपलब्ध हैं जिसको जानकार हमें उनका उपयोग करना चाहिए इससे पैसे की बचत होती है और रोग से भी छुटकारा मिलता है | मरकाम@9479003194

Posted on: May 29, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मन में तोरा बड़ा देव, जप ले जय सेवा रे...गोंडवाना सेवा गीत -

ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नरेश सिंह एक गोंडवाना सेवा गीत सुना रहे है :
मन में तोरा बड़ा देव, जप ले जय सेवा रे-
जब जब देख ले से, सेवा में मेवा है-
जय सेवा मन्त्र ले तन मन जागे-
दुख दर्द में टोना जादू छोड़ भागे-
निति नियम रे निति मेवा रे, मन तोर बड़ा देव है-
जप ले जय सेवा रे, तन में तोरा बड़ा देव है-
जप ले जप ले, सेवा में मेवा रे-
मेहनत करके मीठा फल खावे,
भगवन के चक्कर में भूखा मर जावे रे...

Posted on: May 29, 2017. Tags: NARESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

तू ज़िन्दा है तू ज़िन्दगी की जीत में यकीन कर...जागृति गीत -

ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से प्रदीप शर्मा एक जागृति गीत सुना रहे है :
तू ज़िन्दा है तू ज़िन्दगी की जीत में यकीन कर-
अगर कही स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर-
सुबह रंग हुए गगन चुम तू सुन जमींन गा रही है, कब से झूम झूम कर-
तू आ मेरा श्रंगार कर तू आ मुझे हसिन कर-
हजार भेष धर के आई मौत तेरे द्वार पर-
मगर तुझे ना छल सकी चली गई वों हार कर-
नई सुबह के संग सदा तुझे मिली नई उमंग...

Posted on: May 29, 2017. Tags: PARDEEP SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo ( Bluetooth) Radio from Madhya Pradesh in Hindi : 29th May 2017...

Today Narmada Prasad and Rakesh Kewat are presenting a Bultoo Radio Program from Madhya Pradesh in Hindi language in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: May 29, 2017. Tags: RAKESH KEWAT NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »