हम दो परिवार राशन कार्ड बनवाने के लिए दो साल से चक्कर लगा रहे हैं कोई मदद नहीं कर रहा है...
ग्राम-मानखाप, पोस्ट-उषानारायणपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से दिनेश कुमार चौधरी
बता रहे रहे है कि गाँव में सभी लोगो के राशनकार्ड बन गए है केवल दो लोगो के नही बने है इसको लेकर दिनेश कुमार व उमेश कुमार चौधरी कई बार मुखिया के पास गए लेकिन नही बना रहे है. वार्ड कमिश्नर को भी बोला है लेकिन उनका कहना है अब सर्वे हो चुका है अब नही होगा, मुखिया के पास गए तो वह कहता है ये कागज़ लाओ, बार-बार कागज़ देने पर भी नही बन रहा है सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि गरीबो का राशनकार्ड बन सके | मुखिया डबल सिंह@9973671477, रविन्द्र यादव वार्ड कमिश्नर@7079371209. दिनेश कुमार@7873576087.
Posted on: May 30, 2017. Tags: DINESH KUMAR CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER
आग लगे सोलह श्रृंगार हो, पापी दहेज़ के कारण...बघेली दहेज़ विरोधी गीत
ग्राम-पौढ़ी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से फूल कुमारी तिवारी एक दहेज़ विरोधी गीत सुना रही है :
आग लगे सोलह श्रृंगार हो, पापी दहेज़ के कारण-
विधि का विधान पंडित, भेद हुइगा सारा-
पाए कम दहेज समधी, गरम हुइगा पारा-
मढ़ई एतर बैठे दुल्हे, गलवा फुलाए-
जब तक हीरो होन्डा, सामने न आए-
मंगिया ना भर हम, कुरितिया हो-
पापी दहेज़ के कारण...
Posted on: May 29, 2017. Tags: FULKUMARI TIWARI SONG VICTIMS REGISTER
एक अहसास रोज होता है मुझे...प्रकृति कविता
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नर्मदा प्रसाद प्रकृति पर कविता सुना रहे हैं:
एक अहसास रोज होता है मुझे-
सुबह उठते ही घर की मुंडेर पर कुछ दाना-पानी रखने का-
होता है यह अहसास इसलिए भी कि-
भोर होते ही पक्षियों का कलरव मुझे सिखा जाता है-
अपने नन्हे बच्चों के साथ खिसियाते गुटर-गू करते-
मेरे ये मित्र आते ही हैं मुंडेर पर मेरी-
यह आशा लिए की यहाँ जरूर मिलेगा भरपेट दाना-पानी-
झरोखे से देखता हूँछुपकर-
उनका रोमेंटिक कर देने वाला कलरव-
लड़ते-झगड़ते फुर्र से यहाँ-वहा बैठते-
एक-दुसरे से छीना-झपटी करते आनंदित हो जाता हूँ-
जब देखता हूँ चिड़िया को अपनी नन्ही चोंच में रखते हुए दाना-
मानता कहाँ हैं चिड़ा भी रह-रहकर जताता है प्यार अपना-
यही दृश्य यही अहसास देता है सुकून-
भर देता हैं मन में उर्जा और आत्म-विश्वास-
और देता है प्रेरणा कि रे मन तू-
करता है क्या चिंता रखवाला हैन हम सबका वह ईश्वर-
उन बेजुबान पक्षियों की तरह तू कर्म तो कर-
निश्चित ही होगा फलित प्रभावित...
Posted on: May 29, 2017. Tags: NARMADA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
बुद्ध संग जो अधम पे जो शरणागत होए...बुद्ध के दोहे -
सुनील कुमार गिरीश पंकज द्वारा लिखित बुद्ध के दोहे सुना रहे हैं :
बुद्ध संग जो अधम पे जो शरणागत होए-
सत्संगति का फल मिले वह पापों को धोये-
पहले बस करुणा जगे फिर अन्तः का ज्ञान-
बिन इसके बनता नहीं नेक कोई इन्सान-
नहीं मिटा है वैर से ,कभी वैर दुष्कर्म-
शांति-स्नेह से मिले यही सनातन धर्म-
प्रेम-विजय हो क्रोध पर कंजूसी पर दान-
हारता सत्य से साधु से शैतान-
सत्य प्रेम और दान से मानव शुद्ध-
मनुजो में श्रेष्ठ कहते हैं यह बुद्ध-
बोले तो पहले करें, उस पर तनिक विचार-
ऐसे मितभाषी बने धरती के श्रृंगार-
रटने से क्या फायदा धरम-करम की बात-
अगर आचरण में रचा तो सच्ची सौगात...
Posted on: May 29, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
तोला कैसे के भुलाहू मोरे बड़ादेव तोला कैसे के...गोंडवाना भक्ति गीत -
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिन्दवाडा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे एक छत्तीसगढ़ी बड़ादेव गीत सुना रही हैं :
तोला कैसे के भुलाहू मोरे बड़ादेव तोला कैसे के-
आहूं तो काहे चसक दारी यहाँ देखत रैथो तोर साथी-
पूजा करहूं मै तोर होकी होती में धोती लंगोट खोची – आमा पकी में हिलाऊ कैसे मोला आवै निदिया गिराऊ कैसे...

