Kisan Swara Bultoo(Bluetooth) Radio in HIndi language: 30th May 2017...
Today Narmada Prasad is presenting a Kisan Swara Bultoo Radio Program in Hindi language of in this latest edition of Bultoo radio discussing farming issues from all over the country. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 30, 2017. Tags: NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER
गोंड आदिवासी समाज और उनके देवी देवता ( गोंडी में सन्देश) -
जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से नरसिंह राव मड़ावी के साथ में आज चाहाकाडी दसरू जी हैं जो गोंडी भाषा में बोल रहे है कि गोंड समाज और उनके देवी देवताओं का निर्माण कैसे हुआ है. चार देव का निर्माण कैसे हुआ है | हमारे इतने बड़े समाज का निर्माण कैसे हुआ है और 5 देव, 6 देव, 7 देव आदि इस तरह से कई रूप में हमारे देव है और कैसे उनका जन्म कैसे हुआ है ये सब आदिवासियों के घट कहलाते है और इसी के अनुसार हमारे रीति-रिवाज और कानून चलते हैं ऐसा इनका कहना है | वे बता रहे कि कुपार लिंगो और जंगो बाई रायतार गोंड समाज के देवी देवता हैं जिनकी वे पूजा करते हैं यह सब व्यवस्था कैसे बनी इसके बारे में जानना चाहिए. नरसिंह राव मड़ावी@9618275718
Posted on: May 30, 2017. Tags: NARSINGH RAO ADILABAD SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा में 40 लोगों ने काम किया, मजदूरी अब तक नहीं मिली, मांगने से देते नहीं कृपया मदद करें...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-बानघाट पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पहुंची है वहां से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी सुखराम, बैशाखू आदि है जो बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत मोतीलाल के यहाँ डबरी में लगभग 40 मजदूरो ने 2-5 हफ्ते काम किया था जिसका पूरा मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, इसके लिए इन्होने सरपंच के पास कई बार शिकायत किया था तो बोलते है हाँ मिल जायेगा लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं : C.E.O.@7387673744, सरपंच@8827873604, सचिव@9575413638.
Posted on: May 30, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
चूहे द्वारा लोहे खाने की कहानी -
ग्राम-गोविन्दपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अरविन्द कुमार यादव एक कहानी सुना रहे है-चूहे कैसे खा गए लोहा : एक कारीगर को कुछ दिनों के लिए बाहर जाना था तो उसने अपने लोहे के औज़ारो को एक व्यापारी के यहाँ रखा और लौटने पर जब माँगा तो व्यापारी ने बोला तुम्हारा सामान चूहे खा गए तो कारीगर चुप रहा. फिर एक दिन वह व्यापारी के पुत्र को लेकर नदी में नहाने गया लौटने पर बोला लड़के को चील ले गया | राजा के पास मामला पहुंचा राजा बोला चील कैसे लड़के को ले जा सकती है तो कारीगर बोला महाराज जैसे चूहे लोहा खा सकते है, व्यापारी को औज़ार लौटने पड़े कारीगर ने भी उसके पुत्र को लौटाया | अरविन्द कुमार यादव@9617563590
Posted on: May 30, 2017. Tags: ARVIND KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
2015 में मनरेगा के तहत काम किये थे उसका कुछ पैसा अभी तक नहीं मिला, मांगने पर नहीं देते...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज पारा कठौतिया ग्राम-ठेंगाडांड, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से गीता टेकाम के साथ हैं गाँव के साथी प्रताप सिंह और रतन सिंह जो बता रहे है कि नवम्बर-दिसंबर 2015 में रोजगार गारंटी के तहत भूमि समतलीकरण के काम में लगभग 70 मजदूरो ने काम किया था, उसमें से 4-5 हितग्राहियो का 1-1 हफ्ते का पैसा नहीं मिला है इसके लिए इन्होने ग्रामसभा एवं जनपद पंचायत में C.E.O. के पास 3-4 बार आवेदन दिया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है इसलिए वे सीजीनेट सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों पर फोन कर दबाव डालें: C.E.O.@7387673744, कलेक्टर@9425268102.


