छमा छम्म लगे भैया टाकी गांव मा छमा छम्म लगे...गोंडवाना गीत
ग्राम-टांकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नरेश सिंह वट्टी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
छमा छम्म लगे भैया टाकी गांव मा छमा छम्म लगे-
गोंवाना होटल और गोंडवाना चाय-
गोडन के दूकान मन ला मोहाय-
हल्दी रंग कपड़ा गोंडवाना ड्रेस-
सबो धर्म ले गोंडी हवये बेस्ट-
गोडन के टंगिया और गोडन के धनही...
Posted on: Jun 17, 2017. Tags: NARESH SINGH WATTI SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : मवेशी को चोट लगने पर घरेलू उपचार
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-जिल्दा, ब्लाक पेंड्रा जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां यात्रा के साथी बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात एक बुजुर्ग बुधराम सिंह से से हुई है जो यह दावा कर रहे हैं कि जब किसान के मवेशी को चोट लगती है तो लोग बहुत सारा खर्च करते हैं पर उसका एक घरेलू और सरल उपाय है. वे दावा करते हैं कि जब भी किसी मवेशी को चोट लग जाए तब रविवार के दिन उसे सेमी की ढाई पत्तियों खिला देने से उसका चोट सही हो जाती है ध्यान रखें कि पत्तों में कीड़े न लगे हुए हों. इस उपचार से घाव में कीड़े नहीं पड़ते और इससे मवेशी के नुक्सान होने से बच जाते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप बुधुराम वैद्य से@8126488837 पर संपर्क करें| .
Posted on: Jun 17, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
के जी न बाधें बंधवा बिना आये से...गंगा दशहरा गीत
पंचायत-धुमाडांड भगतपारा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी गंगा दशरहा के अवसर पर एक गीत सुना रहे हैं:
के जी न बाधें बंधवा बिना आये से-
भरे नदिया लोर डोंगा-
साथी ऐसे सगई डोंगवा बिना आये दे...
Posted on: Jun 17, 2017. Tags: ROOPLALA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
राम सियारामा लखन सिया रामा...भजन गीत
ग्राम-करहनी, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मंदिर के पुजारी अयोध्या दास एक भजन गीत सुना रहे है :
राम सियारामा लखन सिया रामा-
रामयण मा मोरो भैया-
राम जी सब कुछ लिखे है रामायण म-
राम सियारामा लखन सिया रामा...
Posted on: Jun 16, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : पशुओ की पतली टट्टी का घरेलू इलाज
ग्राम-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में वैद्य अनिल कुमार दुवे पशुओ की पतली मल के इलाज की घरेलू दवा के विषय में बता रहे हैं कि जब पशु पतला मल करे तो वह बहुत परेशान हो जाता है तब आप धतूरे के फल को आग में भर्ते की तरह पका ले और गेहूं के आटे की रोटी बनाकर उसे ठंडा होने पर फल को रोटी के सांथ मोड़कर पशु के मुंह में डाल दे जिसे वो खा ले. इसे एक ही बार खिलाना है आधे घंटे बाद बीमार पशु स्वस्थ हो जाएगा। यह बड़े और छोटे दोनों पशुओं में कारगर होता है. इस तरह से अपने पशुओ का घर में ही इलाज कर सकते है और अधिक जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते है | अनिल कुमार @9926987217.

