चलो हो काका, चलो हो काका...स्वच्छता गीत-
मालीघाट, जिला मुज्जफरपुर,( बिहार) से सुनील कुमार स्वच्छता से सम्बन्धित गीत सुना रहे है:
चलो हो काका चलो हो काकी, हाथ से हाथ मिलाइके-
दुनिया जाने तू भ जाना, महिमा साफ सफाई के-
दुनिया जाने तू भ जाना, महिमा साफ सफाई के-
तन से स्वच्छ रहेता मनवा, मोर मयूर से नाचेला-
जीवन से भागे अंधियारा, जग मग ज्योत जगावेला-
रोग राग सब दूर रहेला, बच बो जग हसाई के-
दुनिया जाने तू भी जाना, महिमा साफ़ सफाई के-
डायरिया, मलेरिया, पेचिस के भूत न आई जानी के-
आस पास के मिल के बनाई, साफ़ सफाई पानी की-
महकी जीवन की बगिया भी, मोल जे जनयु सफाई के-
दुनिया जाने तू भ जाना, महिमा साफ सफाई के-
दुनिया जाने तू भ जाना, महिमा साफ सफाई के...
Posted on: Sep 30, 2017. Tags: KUMAR SONG SUNIL VICTIMS REGISTER
अपन पैर म कुल्हाड़ी झन मार रे मोर कोयावंशी जागो जागो रे...जागृति गीत-
ग्राम-मगरवाडा, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से दीपक कुमार एक कोया (गोंड) जागृति गीत सुना रहे हैं:
अपन पैर म कुल्हाड़ी झन मार रे-
मोर कोयावंशी जागो जागो रे,मोर कोयावंशी जागो जागो रे-
जल जंगल जमीन हमारी धीरे धीरे लुटथे गा,धीरे धीरे लुटथे-
जल जंगल जमीन हमारी धीरे धीरे लुटथे रे,धीरे धीरे लुटथे-
मान सम्मान हमार भईया मान सम्मान हमार भईया-
एहू ह छिनथे तुम जागो जागो रे-
अपन पैर म कुल्हाड़ी झन मार रे मोर कोयावंशी जागो जागो रे...
Posted on: Sep 29, 2017. Tags: DEEPAK KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिहीन हूँ, 14 साल से राशन कार्ड नहीं बना, लगभग 2 साल से 3 लोगों को पेंशन भी नहीं मिला...
ग्राम-कर्जाँव, पोस्ट-करजी, प्रखण्ड-चैनपुर,जिला-कैमूर (बिहार ) से राकेश कुमार अपनी समस्याओं के बारे में कह रहे है.14 साल से उनका राशन कार्ड नही बना है| उनको आँख से दिखाई नहीं देता उनके परिवार में 1 साल 9 माह से ज्यादा हो गए तीन लोगों को पेंशन नहीं मिला है, जब मिला तब काम मिला, अधिकारी घूस मांगते हैं |कई बार आवेदन लेकर BDO के पास समस्याओं के हल को लेकर गुहार लगायी पर अधिकारियों ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है इसलिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,साथी दिए हुए नम्बरों पर अधिकारियों को फ़ोन करके दबाव बनाए और समस्या को हल कराने में मदद करे:BDO@9431818060. राकेश कुमार@9871639769
Posted on: Sep 25, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कफ और पतले वीर्य का घरेलू उपचार
भेडाघाट, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश कुमार बता रहे हैं कि हमारे आसपास ऐसी अनेक वनस्पतियां पाई जाती हैं जिनसे हम अपना इलाज कर सकते हैं और अपने पैसे की बचत भी कर सकते हैं जो बेकार में महंगी दवाओं में खर्च हो जाती है आज वे पहले आम बीमारी कफ के इलाज की घरेलू दवा बता रहे हैं, एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सोने से पहले पीने से शरीर को उर्जा मिलती है और कफ भी दूर होता है. दूसरा इलाज है तिल्वोदा की दाल को पानी में फुलाकर खाने से पतले वीर्य की समस्या दूर होती हैं इसका सेवन सुबह-शाम एक मुट्ठी करे. अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर संपर्क कर सकते है |सतीश कुमार@7067396350.
Posted on: Sep 24, 2017. Tags: SATISH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
सूरज की किरणे आती है, सारी कलियाँ खिल जाती है...कविता
ग्राम-पाली, जिला-रीवा (म.प्र.) से शिवकुमार द्विवेदी एक कविता सुना रहे है:
सूरज की किरणे आती है सारी कलियाँ खिल जाती है-
अंधकार सब खो जाता है सब जग सुन्दर हो जाता है-
चिड़िया गाती है मिलजुलकर बहते उनके मीठे स्वर-
ठंडी-ठंडी हवा सुहानी चलती है जैसे मस्तानी-
नयी ताजगी नयी कहानी नया जोश पाते है प्राणी-
सुबह गर्मी लगती है जिनको मेहनत प्यारी लगती उनको-
मेहनत सबसे अच्छा गुण आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है...
