कावन लगावे माता अमरौ अमेली दाई आमा दो अमेली रे...सेवा गीत-

ग्राम पंचायत- भगवानपुर, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक सेवा गीत सुना रहे हैं :
कावन लगावे माता अमरौ अमेली दाई, आमा दो अमेली रे-
कावन लगावे घाने बास हो माई-
मोर सेवा लेले मईया, कावन लगावे धने बांस हो माई-
राजा लगावे माता अमरौ अमेली दाई, आमा दो अमेली रे-
रानी लगावे माता घने बांस हो माई-
मोर सेवा ले ले माता रानी लगावे माता घने बांस हो माई...

Posted on: Aug 22, 2018. Tags: BALRAMPUR CHANDARSAI CHHATTISGARH SONG SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

10 साल से हैंडपंप खराब पड़ा है, 1 किलोमीटर दूर से झिरिया का गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...

बिरहुलडीह, ग्राम पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुखराम मिथिलेश मानिकपुरी को बता रहे है कि उनके गांव का हैण्डपम्प खराब हो गया है 1 किलोमीटर दूर से नाले और झिरिया का गंदा पानी लाकर पीते है गंदा पानी पीकर सभी लोग बीमार पड़ रहे हैं. गाँव में 60 घर की बस्ती है और सभी परेशान हैं. इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में कई बार आवेदन किया है तो बोलते है कि हो जायेगा लेकिन आज 10 साल से अधिक हो गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E.@9893458404, सरपंच@9752988847.

Posted on: Aug 22, 2018. Tags: CHHATTISGARH KABIRDHAM SONG SUKHRAM VICTIMS REGISTER WATER

हाय रे हाय रे डूमर खोला यार, नाचे ला बलायों, डूमर खोला यार...कर्मा गीत

ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पन्द्राम एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय रे डूमर खोला यार-
नाचे ला बलायों डूमर खोला यार-
तीर-तीर मा नाचे संगी बीच मा मन्दरिहा-
देखैया मन सीठी मारे निकल जहुंरिया...

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM CHHATTISGARH KABIRDHAM KARMA SONG SONG VICTIMS REGISTER

रंग-रेली वो पतरेली वो मन मोहनी रानी मोर...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से भुक्लू राम पन्द्राम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
रंग-रेली वो पतरेली वो मन मोहनी रानी मोर-
माया मा तय बांध डारे न हय-हय माया मा बाँध डारे न-
तोर माया मा होगेवं दीवाना झन तय हा तरसाना-
भुकलू मोर नाव है रानी पूछत-पूछत आ जाना-
रैथों मै लुढूटोला मा रानी पूछत-पूछत आ जाना...

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: BHUKLU RAM PANDRAM CHHATTISGARH CHHATTISGARHI SONG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव के वार्ड क्रमांक 9 में हैण्डपंप लगा है लेकिन फर्श नहीं लगा है जिससे बहुत कीचड़ होता है...

ग्राम पंचायत-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामअवतार, रामप्रसाद और अर्जुन बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 9 में हैण्डपंप बना है उसमे फर्स नही लगा है 20 घर का जनसंख्या है फर्स नही होने के करण बहुत कीचड़ हो जाता है उसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत किये थे 3 साल हो गया लेकिन आज कोई कार्यवाही नही हो रहा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प का फर्स लगवाने में मदद करे: सरपंच श्रीमती अमृता सिंह@9753518759, P.H.E.@8120171919, C.E.O.@9165689001. सम्पर्क@7693933150.

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: ARJUN CHHATTISGARH HANDPUMP RAMAVTAR RAMPRASAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »