ई ..ई नानो निमयो निमायो वया... गोंडी गीत
ग्राम-चीपुरगुडम, ब्लॉक-कुकुनूर, (आंध्राप्रदेश) से आदिवासी महिलाये गोंडी गीत सुना रहीं है :
ई ..ई नानो निमयो निमायो वया-
निम वया नानो निमयो वया-
अल्ले अल्ले केल्ला केल्ला वया दादा-
ई ..ई दादा निमायो निमायो वया निम वया-
निम वया नानो निमयो वया-
गाली बाले वावो आये कोनी मंतीड – ई..ई..नानो निमायो निमायो वया-
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: AANDHRAPRADESH GONDI SONG
स्वास्थ्य स्वर: गैस का घरेलू उपचार-
वैद्य एच डी गांधी प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से गैस का घरेलू उपचार बता रहे है इसके लिए जामुन के अंदर कि छाल 100 ग्राम, छनाई की पत्ती 20 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम, मिश्री 20 ग्राम, सौंफ 20 ग्राम, इस सब को साफ़ कर कूट पीसकर चूर्ण बना ले और सुरक्षित रख लेवें और 1 चम्मच चूर्ण खाने के बाद दिन में 2 बार सेवन करने से लाभ मिलता है| परहेज- मिर्च, मसाला, मैदा, शक्कर, नमक तेल खटाई एवं गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें और अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी. गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 23, 2019. Tags: CGHEALTH HD GANDHI RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: शुगर का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शुगर का घरेलु उपचार बता रहे है इसके लिए जामुन गुठली का चूर्ण 10 ग्राम, बेलपत्र 10 ग्राम, नीम की पत्ती 10 ग्राम, कोरई की छाल 10 ग्राम इन सबको को मिलाकर सुरक्षित रख लेवें, 10 ग्राम चूर्ण दिन में 2 बार खाली पेट में पानी से सेवन करने पर लाभ होती है| परहेज- ठंडी चीज़ो से बचे, मिर्च, मसाला, मैदा, शक्कर, नमक तेल खटाई एवं गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुह में छाले का घरेलू उपचार-
वैद्य एच डी गांधी प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से मुह में छाले का घरेलू उपचार बता रहे है इसके लिए जामुन का छाल 50 ग्राम, बबूल की छाल 50 ग्राम, इन दोनों को 1 लिटर पानी में उबालें जब 1 पाव बचे तब उसको ठण्डा कर छानकर सुरक्षित रख लेवें और 1 चम्मच फिटकरी डाल कर सबको अच्मिछी तरह से मिलायें और उस पानी से दिन में 2-3 बार कुल्ला करें जिससे छालों में आराम लगेगा परहेज: मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का प्गरयोग कम करें एवं गरिष्रिठ भोजन का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खांसी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तुलसी की पत्ती का रस आधा चम्मच, अदरक का रस आधा चम्मच और एक चम्मच शहद मिलाकर शुबह-शाम सेवन करें लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों से बचें मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें, नशा न करें अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
