Bultoo (Bluetooth) Radio Program in Hindi language : 20th June 2017...
Today Alok Markam and Pratibha Sinha are presenting Bultoo Radio Program in Hindi language of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from many Adivasi areas. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Jun 19, 2017. Tags: ALOK MARKAM PRATIBHA SINHA SONG VICTIMS REGISTER
ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान...भजन गीत
ग्राम-रामपुर, तहसील-भीमलखेडा, जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) से सोनाली राजपूत एक भजन गीत सुना रही हैं :
ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान-
मैं हूं तेरी दरश दीवानी मुझको तू पहचान-
जब से तेरे संग मैंने अपने नैना जोड़ लिए हैं-
क्या बाबुल क्या मईया सारे रिस्ते तोड़ दिये है-
तेरे मिलन को व्याकुल है कब से मेरे प्राण-
ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान...
Posted on: Jun 19, 2017. Tags: SONALI RAJPOOT SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 19th June 2017-
आदिवासी स्कूलों में आए 3 करोड़ खर्च सामान खरीदा नहीं, रिकॉर्ड किया गायब- दैनिक भास्कर-
ललपनिया में आदिवासी संगठनों की बैठक में हुआ निर्णय- प्रभात खबर-
किसान चलाएंगे बोनस अभियान, करेंगे भाजपा विधायकों का घेराव- नईदुनिया-
जल समस्या से निपटने ग्रामीण आदिवासी बना रहे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम- दैनिक भास्कर-
Posted on: Jun 19, 2017. Tags: DINESH WATTI NEWS SONG VICTIMS REGISTER
ये धरती के नाम गोंडवाना...गोंडवाना गीत
ग्राम-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
सदा सेवा सुमिरन कर सदा शक्ति धरे ध्यान-
तेहि के कारण सफल सु सिद्ध करे बड़ा पेढ़ – गोंडवाना-गोंडवाना-गोंडवाना
ये धरती के नाम गोंडवाना,ये भुइया के नाम गोंडवाना-
माटी मा उपजथे खावथे दाना-
माटी के हडिया बनावथे खाना-
माटी के सुन्दर चोला माटी मा मिलाना रे...
Posted on: Jun 19, 2017. Tags: SONG SUKHSAGRA SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
आश्वासन के बाद हमारे टूटे घर नहीं बनाए जा रहे, मुआवजा नहीं, कृपया अधिकारियों को फोन करें...
ग्राम-छिपिया, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बिरेन्द्र कुमार बता रहे हैं कि 3 जून को यहां घरों को को गिरा दिया गया था जिस पर एक क्रमिक अनशन रखा गया जिसमे यह मांग रखा गया कि जिस जगह पर इनका घर गिराया गया वही पर घर निर्माण कराया जाय साथ ही अधिकारियो पर गैर कानूनी तरीके से घर गिराए जाने के लिए SC,ST आयोग द्वारा जांच कर कार्यवाही की जाए, पीडितो को आश्वासन दिया गया कि यथास्थान पर 10 दिन में घर निर्माण करा दिया जाएगा और नुकसान का मुवावजा दिया जायेगा पर अभी भी कार्य की शुरुआत नहीं हुई है | इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनके घर जल्दी बन सके | कलेक्टर@9425903973, तहसीलदार@9179718576.बिरेन्द्र कुमार@9584389840.
