वन्दे बिहार वन्दे वन्दे बिहार वन्दे...बिहार गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार निरंजन द्वारा लिखा बिहार राष्ट्रगान सुना रहें हैं:
वन्दे बिहार वन्दे वन्दे बिहार वन्दे-
वैभवशाली ओ-ओ वैभवशाली वसुधा बिहार-
हैं तपो भूमि हैं मोच भूमि ज्ञान भूमि अभियान भूमि-
अंग मंगद अजीब देखा हैं संगम अपना बिहार-
नालंदा राजगीर वैशाली का है उद्गम अपना बिहार-
वन्दे बिहार वन्दे वन्दे बिहार वन्दे...

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: SONG SUNIL-KUMAR VICTIMS REGISTER

बांसुरी की धुन...

मानव जीवन ज्योति नेत्रहीन विद्यालय, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से करन कुमार के साथ है विष्णु अहाते जो बांसुरी की धुन सुना रहे हैं.करन कुमार@9098320058.

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: KARAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

बहुत प्यार करते है झंडे से हम...देशभक्ति गीत -

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शांति कुमारी 26 जनवरी के उपलक्ष में एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
बहुत प्यार करते है झंडे से हम-
कसम चाहे ले लो वतन की कसम-
बहुत प्यार करते है भारत से हम-
हमारी गजल है तसउर तुम्हारा-
वतन के बिना अब न जीना हमारा-
बहुत प्यार करते है झंडा से हम...

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: SHANTI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

अभिनंदन है गणतन्त्र, अभिनंदन है गणतन्त्र...गणतन्त्र दिवस गीत -

गीतकार-गिरीश पंकज और राजकुमार सोनी के स्वर में गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष गीत प्रस्तुत है:
अभिनंदन है गणतन्त्र, अभिनंदन है गणतन्त्र-
रहे सलामत तू भारत में विफल रहे है षड्यंत्र-
जनगण मन को मान मिले एक सही पहचान मिले-
दमन न हो अभिव्यक्ति का सबको ही सम्मान मिले-
मुक्त गगन में हो विचरण बने यही एक मन-
अभिनंदन है गणतन्त्र, अभिनंदन है गणतन्त्र...

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: RAJKUMAR SONI SONG VICTIMS REGISTER

गाँव मेरा प्यारा है वह तो बड़ा दुलारा है...कविता -

राजेश कुमार खूटे, ग्राम-बडतुंगा, पोस्ट-देवघटा, विकासखंड-डबरा, जिला-जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) से एक कविता सुना रहे है:
गाँव मेरा प्यारा है वह तो बड़ा दुलारा है-
एक कच्ची मकान है दिखते सब समान है-
खेतो में वह किसान है गाते मीठे गान है-
सदा खान पान है शादी में निशान है-
हम बच्चो की टोली है आपस में हमजोली है-
माँ बाप का दुलार है भाई बहनों का प्यार है...

Posted on: Jan 26, 2018. Tags: RAJESH KUMAR KHUTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »