अरखी गरायोनतारा काला लगी जिया ये माय...कुडुक भाषा में नशाविरोधी गीत
ग्राम-कुमला कजामपुर, जिला-सुन्दरगढ़ (उड़ीसा) से गेत्वापाना कुडुक भाषा में एक गीत सुना रही है, इसमें बताया गया है कि हे परमेश्वर आप इस धरती पर आओ और जो शराब का सेवन करते हैं, अत्याचार करते है,अशांति फैलाते हैं इन्हें समझाइये :
अरखी गरायोनतारा काला लगी जिया ये माय-
काला लगी जी आये माय-
आयो चडेन बरयनेन ये मा-
बचा बाय पाप गई डारे नू-
हे झूठ कथा बान तरा...
Posted on: Aug 02, 2017. Tags: GETVAPANA SUNDARGRAH SONG VICTIMS REGISTER
मिट्टी और बयार यह जंगल के उपहार...जागरूकता गीत
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
मिट्टी और बयार यह जंगल के उपहार-
ज्ञान का दीपक अगर एक बार भी जल जाएगा-
रोशनी होगी तो सब साफ़ नजर आएगा-
अनपढ़ न रह जाए कोई-
जन-जन में यह है हलवाई-
विद्या है एक गुप्त खजाना-
कह रहे पंडित और मुलाई-
हर घर को शिक्षा से जोड़े...
Posted on: Aug 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सच रे भईया बहिन मान आत्मा के डुबाये देवथी रे...सादरी भाषा में नशामुक्ति गीत
ग्राम-करंजखुल, जिला-सुन्दरगढ़ (उड़ीसा) से विपिन सादरी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं जो नशा मुक्ति पर आधारित हैं :
सच रे भईया बहिन मान आत्मा के डुबाये देवथी रे-
हरी दारु पी-पी के आत्मा के मेरा लेके चिपा रे – बीडी सिगरेट पी -पी के आत्मा के मुसलेके के धोखाथि-
तम्बाकू खाए-खाय के गिरिजा केरे थे पाटिया रे थुकाथी-
सच रे भईया बहिन मान आत्मा के डुबाये देवथी रे...
Posted on: Aug 02, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIPIN ODIA
गजब दुःख पायो भैया बढ़ाय के परिवार, गजब दुःख पायों...कर्मा गीत
ग्राम-पंडरीपानी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह के सांथ अनसुईया सोनी और बेलाबाई हैं जो एक कर्मा गीत सुना रही हैं :
गजब दुःख पायो भैया बढ़ाय के परिवार, गजब दुःख पायों-
आमा के डाली हलाऊ कैसे, एक दर्जन लईका चलाऊ कैसे-
बडकू के मूड चढय छोटकू के बुखार, भैया छोटकू के बुखार-
टोरियन के कान पकय होई गय दिन चार, भैया होई गय दिन चार-
मझिला के फीस बिना बंद है पढाई, भैया बंद है पढाई-
कहाँ पाऊं रे भैया पैसा रुपैया,गजब दुःख पायो...
Posted on: Aug 02, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
दुनिया झुक जाए मैया तेरे दरबार में...देवी गीत -
ग्राम पंचायत-बसरेही, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ममता देवी
एक भक्ति गीत सुना रही है :
दुनिया झुक जाए मैया तेरे दरबार में-
मैया दुवारे एक लंगड़ा पुकारे-
लंगड़े को पैर देना सोच विचार के-
मैया दुवारे एक अँधा पुकारे-
अँधा को नैन देना सोच विचार के-
मैया दुवारे एक बालक पुकारे-
बालक को विद्या देना सोच विचार के...
