किसान स्वर: जैविक खाद के प्रयोग से भी बना सकते हैं अच्छी आय...

ग्राम-जिल्दा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गावं के सरपंच है जो कृषि के बारे में जानकारी दे रहे है कि मिर्च की खेती करके आराम से अधिक आय का स्त्रोत हो सकता है आगे बताते चले कि इन्होने 30 डिसमिल में लगभग 4 हजार मिर्च के पौधों को लगाया है जिसमें लगभग 2000 किग्रा तक मिर्च पैदा कर सकते हैं और अच्छी आय मिल सकती है और यही नहीं ये जैविक खाद का प्रयोग करते हैं वो भी हाई ब्रिड बीजों में, कहने का आशय यह है कि जैविक खाद का उपयोग तथा समझदारी से की गयी खेती से किसानो को अच्छी आय मिल सकती है अधिक जानकरी तथा खेती किसानी से जुडी समस्या के निवारण के लिए इस नंबर पर फोन करे| सुखसागर पावले@9669383380.

Posted on: Aug 06, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-कमली कला (सेमीटोला), पंचायत-पंडरीपानी, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से मोहन यादव के साथ में इन्द्रकली है जो बता रही है कि इनके गाँव सेमीटोला में 16 घर है और वहां आज भी बिजली नहीं है जिसके कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पाती है, अंधरे में रहना पड़ रहा है, सांप बिच्छु काटने का डर लगा रहता है इसके लिए इन्होंने लिखित आवेदन दिए है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनके सेमीटोला में बिजली लग सके | विद्युत् विभाग@9425584542. मोहन यादव@7247273251.

Posted on: Aug 05, 2017. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए...गोंडवाना गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैंलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए-
कौने करे तोर सुमरनी कौन पूजन हार-
शम्भु करे तोर आरती वो तोरे गुन गाए-
सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए...

Posted on: Aug 05, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हरदी शहर के मोर मरदी न बेटी ओ...सुवा गीत

ग्राम पंचायत-पंडरीपानी, मोहल्ला-खमलीकला, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमवती, जयमतिया, हेमंत्री, समरती, उर्मिला एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
हरदी शहर के मोर मरदी न बेटी ओ-
हरदी शहर चले जाथे चन्दन जू खड़े रहना-
हरदी शहर के मोर मरदी न बेटी ओ-
हरदी शहर के मोर बेटी मथुरा शहर चले जाए-
घर-घर तुलसी लगाये चन्दन जूट खड़े रहना...

Posted on: Aug 05, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

झंडा-झंडा का हाले झंडा के दिन कैसे आये...स्वागत गीत

ग्राम-पशुपति, पोस्ट-लुरगीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शांति कुमार एक स्वागत गीत गा रही है:
झंडा-झंडा का हाले झंडा के दिन कैसे आये-
जून-जुले बीत अरे दीदी अगस्त महीना गा-
केकर मुड़े हर तिरंग केकर मुड़े गेंदा फूल-
दादा के हर तिरंग मौसी के मुड़े गेंदा फूल-
बड़े-बड़े सिपाही बन्दूक से लडे ला-
गाँधी बाबा क़ानून से लडे ला-
झंडा-झंडा का हाले झंडा के दिन कैसे आये...

Posted on: Aug 05, 2017. Tags: SHANTI KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »