आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मक्के के औषधीय उपयोग

Deepak Acharya calling from Ahmedabad Gujarat is informing about countless benefits of Corn or Maize. Corn can be seen everywhere during the rainy season. It is not just works as an energiser but also help combating diseases like Jaundice. He further tells that corn’s seeds, leaves too have medicinal values. Anaemia patients are suggested to eat chapati made of corn flour as it helps in building strong muscles and bones. For more Dr Deepak Acharya can be reached@07926467407

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER

कूप निर्माण के लिए हम लोगों से फ़ार्म भरते समय 2000 रू घूस लिया था, पैसा वापस नहीं करते...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि गांव में कूप निर्माण हुआ है 2016 में और इन लोगो से 2-2 हजार रूपये लिया गया है फॉर्म जमा करते समय और आज तक पैसा वापस नहीं किये है फ़ोन लगाने पर फ़ोन नहीं उठाते है 3-4 हितग्राही है, बोलशाय, कैलाश, बसंतलाल और बोलते है कि पैसा नहीं आया है और कहीं-कहीं पैसा दे दिए है | तो इनका कहना की पैसा मिलना चाहिए |इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे इनका कूप निर्माण का पैसा मिल सके| कलेक्टर@07775266117, S.D.M@09424166557, कृषि विभाग अधिकारी@9926753935. कैलाश पोया@975355388

Posted on: Jun 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

2 साल पहले हम लोगों ने रोज़गार गारंटी में 1 माह काम किया, मज़दूरी भुगतान अब तक नहीं हुआ...

ग्राम पंचायत-खरड़ी, जनपद-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से कन्हैयालाल केवट के साथ में आज ओमकार परस्ते, विष्णु आदि ग्रामीण है जो बता रहे है कि मनरेगा के तहत 2015 में रोड में काम किये थे | जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है कोई 1 माह तो कोई 3 हफ्ता काम किये है | शिकायत इन्होने C.E.O. के पास भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये| C.E.O.@9303152896, सचिव@9644443824, जिलाधिकारी@9425263102. गाँव के साथी का संपर्क नम्बर 8461854610.

Posted on: Jun 13, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक हैंडपंप खराब है दूसरे से थोड़ा थोड़ा पानी आता है हम 25 परिवार परेशान हैं...

ग्राम-उसाड़, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के सांथ जितेन्द्र वट्टी बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले पीटाडाँड़ में 25 मकान है जो पानी के लिए परेशान हैं, यहां दो हैडपम्प है एक हैडपम्प बिगड़ चुका है और दुसरे में पाईप नहीं है जिसमे पानी रुक-रुक के आता है उसी पर लोग पानी के लिए आश्रित है इस समस्या के निराकरण के लिए सरपंच,सचिव के पास आवेदन भी किये लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये| सरपंच@9630511587, PHE@9893485805, SDM@9425636137.
जीतेन्द्र वट्टी@9165610525.

Posted on: Jun 13, 2017. Tags: JITENDRA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

बारे सिचाला जाबो गा...करमा गीत

ग्राम-उसाड, पोस्ट-उसाड,ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुख सागर सिंह पावले के सांथ में भैयालाल जी है जो एक करमा गीत सुना रहे हैं :
बारे सिचाला जाबो गा-
साजा तारिक डोबरा सिचाला जाबो न-
कोन तो चिलट गए कोण तो बांधे गा-
पड़ गयो बुढिया के पाले सिचो के चेला टारो रे...

Posted on: Jun 13, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »