जो भी वोट मांगने आता है उससे मदद मांगते हैं पर अब भी हम एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम-करहनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट से आशा नेटी साथ में मेली बाई पति लल्लाराम है जो बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड न.7 मेहाटोला में पानी की बहुत समस्या है 10 साल से पानी की किल्लत से लोग परेशान है कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं कि गयी है इस वार्ड की जनसख्या 45 है | लोगो को पानी के लिए एक किलोमीटर दूर स्कूल तक जाना पड़ता है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे इस ग्राम में ग्रामीणों की पानी की समस्या का निवारण हो सके | S.D.M.@9425253031, सरपंच@8225822134. आशा नेटी@ 8602008444.

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: ASHA NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का नाम करहनी है क्योंकि पहले यहां करहनी किस्म के धान की उपज अधिक होती थी...

ग्राम पंचायत-करहनी, विकासखंड-मरवाही, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के सांथ है गाँव के किसान भाई जवाहर सिंह वट्टी जो अपने गाँव के नाम के इतिहास के विषय में जानकारी दे रहे हैं, ये बता रहे है कि इनके पूर्वज यहां करहनी धान की खेती करते थे इससे ही गाँव का नाम करहनी पड़ा क्योंकि यहाँ की भूमि ऊँची है जो इस फसल के लिए अनुकूल है लेकिन समय के साथ लोगो ने भूमि की खोदाई कर उसे गहरा बनाकर दूसरी धान की किस्में उगाने लगे हैं पर ये लोग खाद के लिए अभी भी पारम्परिक और गोबर खाद का प्रयोग करते हैं और अभी भी रासायनिक खाद से परहेज करते हैं जिससे यह पूरा गाँव जैविक है...जवाहर सिंह वट्टी@ 8435164003.

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मधुमेह का घरेलू उपचार

Vaid Harish Chawda from Gundardehi in Balod district Chhattisgarh is telling us a home remedy for Diabetes. He suggests taking 2 leafs of custard apple, 4 leafs of Curry leaves (meetha neem) empty stomach every morning with one glass of cold water. Pls also take half spoon of Gudmar( Gymnema Sylvestre). Before going to bed please take 3-5 grms of Shilajeet ( Asphaltum or Mineral pitch)with a glass of hot milk or water. If you do this for a month Diabetes will be under control. Chawda@9893765366

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: HARISH CHAWDA SONG VICTIMS REGISTER

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप, वेष-भूषा सब चाहे अनेक हैं... देशभक्ति गीत

अंकित पडवार, ग्राम-सिझौरा, ब्लाक बिछिया, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से एक देशभक्ति गीत गा रहे हैं इस गीत में देश की महानता को दर्शाया गया है कि एक ही देश में रहने वाले लोगों की कैसे वेष-भूषा अलग-अलग है लेकिन सबमें समानता है:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग-रूप, वेष-भूषा सब चाहे अनेक
बेला, गुलाब, जूही,चंपा, चमेली-
प्यारे-प्यारे फूल गूंथे माला में एक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग-रूप,वेष-भूषा सब चाहे अनेक है-
कोयल की कूक प्यारी, पपीहे की टेर की न्यारी-
गा रही तराना बुलबुल,राग मगर एक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग-रूप,वेष-भूषा सब चाहे अनेक हैं – गंगा, जमुना, ब्रम्हपुत्र, क्रष्णा, कावेरी-
जाकर मिल गयी सागर हुयी सब एक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग-रूप, वेष-भूषा सब चाहे अनेक हैं...

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: Ankit Padwar SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट सुनावा भइया सीजीनेट अपनावा भइया...सीजीनेट पर गीत

कैलाश सिंह पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट पर एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट सुनावा भइया सीजीनेट अपनावा भइया-
समस्या रिकॉर्डिंग करो गाना सुनावा-
सीजीनेट सुनावा भइया...
काका ला सुनावा औ बड़ा ला बतावा-
माथा में अक्ल बुद्धि होला-
सीजीनेट सुनावा भइया...

Posted on: Jun 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »